• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर हिंसा: ब्राह्मण मृतकों के घर पहुंचे बृजेश पाठक, दिलाया न्याय का भरोसा

Writer D by Writer D
13/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखीमपुर खीरी
0
lakhimpur violence

lakhimpur violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर हिंसा के बाद विपक्षी दलों ने जिन ब्राह्मण मृतकों के परिजनों से मिलने से परहेज किया था, अब भाजपा वहां पहुंच गई है। मृतक शुभम और हरिओम मिश्रा के परिवार का दर्द बांटकर ब्राह्मणों को संदेश देने के लिए मंत्री बृजेश पाठक लखीमपुर पहुंचे हैं। लखीमपुर सहित पूरे तराई में ब्राह्मणों के लामबंद होने के साथ अब हिन्दू बनाम सिख की पॉलिटिक्स शुरू हो गई है।

इसका फायदा भाजपा लेना चाहती है। हरिओम मिश्रा के पिता ने कहा है कि मंत्री ने न्याय का भरोसा दिलाया है। मेरे बेटे को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। लखीमपुर में चार किसानों सहित हुई आठ हत्याओं के बाद कांग्रेस, सपा और बसपा के दिग्गज नेता संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

लेकिन कोई भी नेता उन ब्राह्मण परिवारों का हालचाल लेने नही गया जिनके अपनों की इस हिंसा में हत्या कर दी गई थी। इसी बीच पंजाब के सीएम और अकाली दल के नेताओं के लखीमपुर पहुंचने के बाद ब्राह्मणों तक सिमटा विरोध हिन्दू बनाम सिख की राजनीति में बदल गया।

लखीमपुर हिंसा: आरोपी अंकित दास ने SIT के आगे किया सरेंडर

दूसरी तरफ 2014 के लोकसभा चुनाव से भाजपा के साथ खुलकर आए सिख समुदाय का ही एक धड़ा 1984 के दंगों का हवाला देकर कांग्रेस को सिख विरोधी कहकर उसकी सहानभूति लेने से इनकार करने लगा। जिले के प्रबुद्धजनों का कहना है कि चुनाव बेहद करीब है और माहौल पूरी तरह हिन्दू बनाम सिख हो चुका है। सिख समृद्ध हैं लेकिन वोटों की गिनती में इतने कम हैं कि अकेले किसी निर्णायक भूमिका में नही आ सकते।

हिंसा के बाद मृतक ब्राह्मणों के परिवार के साथ भेदभाव की बात उठी तो सबसे पहले पूर्वांचल के ब्राह्मणों के कानों तक पहुंची। ब्राह्मण महासभा की गोरखपुर की एक महिला नेता संवेदना व्यक्त करने सबसे पहले उनके दरवाजे पर गई। इसके बाद से नेताओं के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे यह भी अंदाज लग गया कि जिले के लोग इस हिंसा को केवल किसानों से जोड़कर नही देख रहे हैं बल्कि हर मरने वाले के प्रति उनकी सच्ची संवेदना है। माहौल को समझते ही बीजेपी ने ब्राह्मण पीड़ित परिवारों के जख्म पर मरहम लगाने के लिए मंत्री बृजेश पाठक को भेज दिया।

PM मोदी ने ‘पीएम गतिशक्ति’ का किया शुभारंभ, बोले- तेज रफ्तार है भारत की पहचान

हिंसा के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र का बेटा सलाखों के पीछे पहुंच गया। जिले में दबंग छवि वाले अजय मिश्र की अब तक जो इमेज लोगों ने देखी थी उससे किसी को उनकी इस खामोशी का अंदाजा नहीं था। लेकिन अब उनकी खामोशी को नैतिकता और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के नजरिए से देखा जा रहा है। दूसरी ओर मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार का क्राइम के प्रति जीरो टॉलरेंस माना जा रहा। हालांकि अभी मंत्री के इस्तीफे को लेकर किसान नेताओं का दबाव बना हुआ है, लेकिन विपक्ष के विरोध का सुर थोड़ा कम हो गया है।

Tags: Brijesh Pathaklakhimpur newslakhimpur violenceup news
Previous Post

दो सिर और तीन आंखों वाले बछड़े ने लिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Next Post

फ्री दिए बल्ब और बॉक्स में मिला सिम लगा डिवाइस, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

फ्री दिए बल्ब और बॉक्स में मिला सिम लगा डिवाइस, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Laptop

लैपटॉप की करनी है सफाई, तो फॉलो करें ये टिप्स

21/09/2024
Cow

आर्थिक समस्याओं से है परेशान, तो करें ये छोटा सा उपाय

07/03/2024
हैदराबाद और बेंगलुरु में कोरोना बढ़त

हैदराबाद और बेंगलुरु शहर में कोरोना के आंकड़ों में दिखी बढ़ोतरी

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version