• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्री दिए बल्ब और बॉक्स में मिला सिम लगा डिवाइस, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
13/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में मुफ्त में दिए गए बल्ब और बॉक्स में मोबाइल सिम लगी डिवाइस मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल ग्राम उजाला योजना के तहत अनिकेत केशरवानी के पास बल्ब लेने के लिए फोन आया था। अनिकेत ने होल्डर खोल कर देखा तो होल्डर में एयरटेल कम्पनी का सिम लगा था।

होल्डर में सिम देख अनिकेत ने लोकल पत्रकारों से सम्पर्क कर जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसओजी ने बल्ब और होल्डर को कब्जे में ले लिया है। वहीं आतंकवादी कनेक्शन होने के शक में पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि अनिकेत को दो लोग बल्ब और होल्डर देकर गए थे। कोखराज के भरवारी कस्बे का ये मामला है।

दरअसल दशहरा, दीपावली और मोहर्रम नजदीक है। इसी का फायदा उठाकर आतंकवादी संगठन कुछ बड़ी घटना करने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे लेकर अलर्ट मोड पर हैं। ताजा मामला कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे का है।

यहां कुछ लोग ने कुछ व्यक्तियों को ऐसा बल्ब और बॉक्स मुफ्त में दे गए हैं, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी हुई है। यही नहीं इस बॉक्स में लगी हुई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में मोबाइल सिमकार्ड भी लगा हुआ है। डिवाइस में मोबाइल की तरह IMEI नम्बर भी है।

लखीमपुर हिंसा: ब्राह्मण मृतकों के घर पहुंचे बृजेश पाठक, दिलाया न्याय का भरोसा

जिस युवक के घर में यह डिवाइस दी गई, उसका बल्ब नहीं जल रहा था तो वह बिजली मिस्त्री की दुकान पर ले गया। यहां पता चला कि इसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी हुई है और सिम लगी हुई है, जिसकी सूचना मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। सूचना पर जिले की इंटेलीजेंस टीम उक्त डिवाइस को लेकर जांच के लिए ले गई है। अभी तक की जांच में एक हैदर नाम के युवक की बात सामने आ रही है। कहा गया है कि वही ये बल्ब बांटने आया था।

Tags: '420' rupee check24ghante onlinecrime newskaushambhi news
Previous Post

लखीमपुर हिंसा: ब्राह्मण मृतकों के घर पहुंचे बृजेश पाठक, दिलाया न्याय का भरोसा

Next Post

त्योहारों के सीजन में सब्जी के दाम बढ़े, 60 रुपए पहुंचा टमाटर

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post

त्योहारों के सीजन में सब्जी के दाम बढ़े, 60 रुपए पहुंचा टमाटर

यह भी पढ़ें

Migraine

तेज सिरदर्द को न करें नज़रअंदाज़, हो सकती हे ये बड़ी बीमारी

21/08/2025
Rohini Acharya

‘राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं , लालटेन धारी’, लालू के बेटी ने किया ट्वीट

09/08/2022

चोरी के कटे वाहनों के इंजन व पार्ट्स के साथ चार शातिर गिरफ्तार

14/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version