• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL: दिल्ली को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची KKR, चेन्नई से होगा ख़िताबी मुक़ाबला

Writer D by Writer D
13/10/2021
in Main Slider, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद ओपनर वेंकटेश अय्यर (55) और शुभमन गिल (46) की बेहतरीन पारियों तथा उसके बाद आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी के जोरदार छक्के से कोलकाता नाईट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर बुधवार को दूसरे क्वालीफायर में तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्जकर आईपीएल के फ़ाइनल में जगह बना ली जहां उसका मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से दुबई में होगा।

दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (36) और पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 30) की उपयोगी पारियों से 20 ओवर में पांच विकेट पर 135 रन बनाये लेकिन अय्यर और गिल ने ओपनिंग साझेदारी में 12.2 ओवर में 96 रन जोड़कर लक्ष्य को आसान बना दिया। लेकिन इसके बाद उसकी बल्लेबाजी का पतन हो गया और उसने सात रन के अंतराल में छह विकेट गंवा दिए और उसके स्कोर 19.4 ओवर में सात विकेट पर 130 रन हो गया लेकिन त्रिपाठी ने आखिरी ओवर में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पांचवी गेंद पर सीधा छक्का मारकर कोलकाता को फ़ाइनल में पहुंचा दिया। दिल्ली पिछले सत्र में उपविजेता रही थी लेकिन इस बार उसका सफर दूसरे क्वालीफायर में समाप्त हो गया।

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शिखर ने 39 गेंदों पर 36 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। पृथ्वी शॉ 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 18 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। शिखर को भी चक्रवर्ती ने शाकिब अल हसन के हाथों कैच कराया।

तीसरे नंबर पर भेजे गए मार्कस स्टॉयनिस ने 23 गेंदों पर मात्र एक चौका लगाकर 18 रन ही बना सके। स्टॉयनिस को शिवम मावी ने बोल्ड किया। कप्तान ऋषभ पंत छह गेंदों में छह रन बनाकर लौकी फर्ग्युसन का शिकार बने। शिमरॉन हेत्माएर ने 10 गेंदों में दो छक्कों के सहारे 17 रन बनाये और एक सिंगल चुराने की कोशिश में रन आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभालकर खेलते हुए कुछ अच्छे शॉट्स लगाए और आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर दिल्ली को 135 तक पहुंचाया। अय्यर ने 27 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 30 रन बनाये।

कोलकाता की तरफ से चक्रवर्ती को 26 रन पर दो विकेट लिए जबकि फर्ग्युसन और मावी ने एक-एक विकेट लिया।

Tags: chennai superkingscricket newsdelhi kapitalsIPLIPL 2021ipl newsIPL updateskkr reach the finalsports news
Previous Post

फ्लाईओवर से गिरी यात्रियों से भरी बस, चालक की मौत, कई घायल

Next Post

उप्र में सूर्यास्त से सूर्योदय तक कटौती मुक्त होगी विद्युत आपूर्ति : ऊर्जा मंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
Shrikant Sharma

उप्र में सूर्यास्त से सूर्योदय तक कटौती मुक्त होगी विद्युत आपूर्ति : ऊर्जा मंत्री

यह भी पढ़ें

corona

यूपी में कोरोना के 107 एक्टिव मामले, 39 जिलों में एक भी केस नहीं

31/10/2021
Road Accident

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, तीन की हालात गंभीर

29/03/2021

जानिए 47 दिन के बाद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कितने की हुई बढ़त

17/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version