• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSP पार्षद समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
FIR

FIR

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधान पार्षद महमूद अली समेत 12 लोगों के खिलाफ बेहट कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक 49-695 हैक्टेयर भूमि का बड़ा हिस्सा अब्दुल वहिद एजूकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के पास है। 8 सितंबर 2020 को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने इस भूमि के 115 पट्टों का आवंटन निरस्त कर दिया था और भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने का आदेश दिया था और राजस्व विभाग को उस भूमि पर कब्जा लेने के भी आदेश दिए थे।

यह मामला उनकी कोर्ट में वर्ष 2018 से विचाराधीन था लेकिन एडीएम के इस आदेश पर राजस्व परिषद ने स्थगनादेश दे दिया था। जिस वजह से राजस्व विभाग उस भूमि पर कब्जा नहीं ले पाया था। अब इस मामले में राजस्व विभाग की ओर से कानून-गो जनेश्वर प्रसाद, लेखपाल मोहम्मद शोएब, राजस्व निरीक्षक बीरबल, रजिस्ट्रार कानून-गो पवन सिंह ने पट्टे की जमीन का बैनामा करने वाले अखलाक, राशिद, अब्दुल रहमान, संजय और सुरेंद्र दो आरोपी बनाते हुए आवंटित पट्टों की भूमि खरीदने में कूटरचित दस्तावेज तैयार करने पर धोखाधड़ी और साजिश रचने का आरोप लगाया है।

जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनमें तत्कालीन एसडीएम बेहट शीतल प्रसाद गुप्ता समेत 12 लोगों का नाम भी दर्ज है। शीतल प्रसाद गुप्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक पट्टे की इस विवादित जमीन पर बसपा नेताओं महमूद अली उनके भाई इकबाल और इनके बेटे अब्दुल वहीद ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया हुआ है। इस यूनिवर्सिटी का संचालन इन्हीं द्वारा एजूकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के जरिए किया जाता है। जांच में यह पाया गया है कि भूमिहीन लोगों को सरकार द्वारा आवंटित की गई इस जमीन को इन लोगों ने राजस्व विभाग से सांठगांठ करके वर्ष 2014 में सरकारी रिकार्ड में संक्रमणीय भूमिधर घोषित करा लिया था। जिन लोगों ने यह जमीन बेची है और जिन लोगों ने खरीदी है।

इन दोनों लोगों को कानूनी अधिकार नहीं था। क्योंकि यह भूमि 115 पट्टाधारकों को उपयोग के लिए आवंटित की गई थी और उसका भी समय निर्धारित था। इस सबकी अनदेखी करते हुए उन्होंने गैर कानूनी रूप से जमीन इस ट्रस्ट को बेच दी थी। एसएसपी डा. एस चनप्पा ने आज बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसमें जांच कर शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsSaharanpur newsup news
Previous Post

बेटे की करतूतों की सजा मां को मौत के घाट उतार कर दी

Next Post

सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi congratulated on the commencement of Jagannath Rath Yatra
उत्तर प्रदेश

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी आदित्यनाथ

16/07/2026
Uttarakhand is painted in the color of greenery on Harela festival
Main Slider

हरेला पर्व पर हरियाली के रंग में रंगा उत्तराखंड, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Next Post
arrested

सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

यह भी पढ़ें

arrested

चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार, ऑटो व बाइक बरामद

28/01/2021
overturn

वृंदावन परिक्रमा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 15 घायल

19/08/2022
remo

रेमो डिसूजा को मिली अस्पताल से छुट्टी, शेयर किया पहला वीडियो

19/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version