Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमजौनपुर

सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार तीन आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा। एक अभियुक्त फरार है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार हुए है।

अभियुक्तों ने अपने नाम सेराज, कासिम और नसीम बताया है, जो बीरीबारी निवासी है। फरार चौथे आरोपित नौशाद की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

आरोपित सेराज 12 वर्ष पूर्व बीरीबारी निवासी मनीष कुमार सिंह की हत्या के मामले में भी आरोपित है।

Related Articles

Back to top button