• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद आवास की छत से गिरकर लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
21/08/2022
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  पंडित पंत मार्ग पर मौजूद सांसद आवास अपार्टमेंट्स (MP’s residence) की छत से नीचे गिरने से एक 18 साल की युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो मृतका की पहचान आयुषी के रूप के हुई, जो उसी इलाके के धोबी घाट में रहती थी। बताया गया कि MP’s Flats से युवती ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, नॉर्थ एवेन्यू पुलिस स्टेशन को कॉल मिला कि पंडित पंत मार्ग पर मौजूद सांसद आवास (MP’s residence) यमुना अपार्टमेंट्स की छत से एक लड़की की संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपार्टमेंट के ग्राउण्ड फ्लोर पर लड़की का शव पड़ा हुआ पाया।

जब पुलिस छत पर पहुंची तो वहां पर मृतका का बैग, मोबाइल और जूते मिले। इसके बाद घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम और एफएसएल विशेषज्ञ की टीम ने भी पहुंचकर मुआयना किया है।

नीतीश कुमार के काफिले पर भीड़ ने बोला हमला, तोड़े कार के शीशे

मृतका की पहचान नई दिल्ली के धोबीघाट ताल कटोरा रोड, झुग्गी नंबर-3 निवासी आयुषी पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आयुषी के माता-पिता से भी पूछताछ की गई है। जिसमें उन्होंने किसी से भी दुश्मनी न होने की बात कही है। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। इस मौत की हर एंगल की जांच की जा रही है और सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आयुषी के शव को आरएमएल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी अकेली

आयुषी का यमुना अपार्टमेंट की लिफ्ट से बाहर निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। वीडियो में आयुषी अकेली लिफ्ट से बाहर निकलती दिख रही है और हाथ में मोबाइल और बैग लिए हुए है। लिफ्ट से निकलकर वह एक गेट के अंदर जाती नजर आ रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि वह उसी रास्ते से छत पर पहुंची और नीचे कूद गई।

Tags: delhi newsNational news
Previous Post

26 सितंबर से शुरू होगी अयोध्या की रामलीला

Next Post

मुंबई में 26/11 जैसे धमाके की धमकी का निकला यूपी कनेक्शन भी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
MumbaiTerrorAttack

मुंबई में 26/11 जैसे धमाके की धमकी का निकला यूपी कनेक्शन भी

यह भी पढ़ें

fire in oil refinery

तेल रिफाइनरी में गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी भीषण आग

04/06/2021
Naseer Ahmed Khan

सपा विधायक के घर पर नोटिस चस्पा, कोर्ट में हाजिर होने को कहा

27/03/2023
vastu tips

नल से टपकता पानी होता है अशुभ, आ सकती है आर्थिक तंगी

26/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version