• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम पुष्कर ने रामलला और हनुमानगढ़ी के किए दर्शन, सरयू आरती में हुए शामिल

Writer D by Writer D
17/10/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ख़ास खबर
0
cm pushkar in ayodhya

cm pushkar in ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर उत्तराखण्ड राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया और साधू–संतों का आशीर्वाद भी लिया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने के बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या  2 दिन के दौरे पर हैं। अपराह्न लगभग 3 बजे श्री धामी अयोध्या के नाका एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें उत्तरप्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वह नया घाट स्थित यात्री निवास सरयू होटल पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

शाम को 4:30 बजे नया घाट से चलकर हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि तक जाने वाली राम बरात में शामिल होते हुए पुष्कर सिंह धामी हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी में उन्होंने विधिविधान के साथ दर्शन–पूजन किया। हनुमानगढ़ी पीठ के महंत राजूदास की अगुवाई में पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इसके बाद वह सीधे रामलला के दरबार में पहुंचे। उन्होंने पहले रामजन्म भूमि में रामलला की पूजा अर्चना की और फिर उस स्थान को देखने गए जहां रामलला का भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा है। इससे पहले यात्री निवास में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने उच्च शिक्षा लखनऊ से ग्रहण की है।

छात्र जीवन में कई बार उनका अयोध्या आना हुआ, लेकिन उत्तराखण्ड के मुख्यसेवक के रूप में पहली बार उन्हें अयोध्या आने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड महादेव की भूमि है और उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश तेजी से विकास कर रहा है और दुनिया में हमारे देश का मान–सम्मान बढ़ा है।

उनके दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखण्ड में भी विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। कर्णप्रयाग–ऋषिकेश रेलवे लाइन, चारधाम ऑल वेदर, केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ सौंदर्यीकरण महायोजना समेत तमाम परियोजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा जा रहा है।  इस दौरान श्री धामी के साथ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल व अन्य लोग मौजूद रहे।

धर्मशाला के भूमि पूजन में शामिल होंगे धामी

रविवार की सुबह 17 अक्टूबर को श्री धामी दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट की धर्मशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान यज्ञ में बैठ कर वह आहुति देंगे। श्री धामी ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मणिराम छावनी में मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वह अयोध्या के नाका एयरपोर्ट से देहरादून रवाना होंगे।

Tags: ayodhya newsCM PushkargarhiHanumanRamlalasaryu aartiup news
Previous Post

14 लाख की चोरी का खुलासा, महिला समेत चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Next Post

पीएम के आगमन को लेकर मेडिकल कालेज का सीएम ने किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई राजधानी बनेगा उत्तराखंड: धामी

13/06/2026
Gorakhpur International Cricket Stadium
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में तेजी से आकार ले रहा गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पूर्वांचल को मिलेगी नई पहचान

13/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का किया निरीक्षण

13/06/2026
उत्तर प्रदेश

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

13/06/2026
उत्तर प्रदेश

कोई भी शोध विकास के लिए किया जाता है, उसके पीछे लोक कल्याण की भावना निहित : योगी आदित्यनाथ

13/06/2026
Next Post

पीएम के आगमन को लेकर मेडिकल कालेज का सीएम ने किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

petrol-diesel price

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जाने अपने शहर के रेट

05/01/2021
Daniel Noboa

राष्ट्रपति को जहर देने की कोशिश, चॉकलेट और जैम में मिलाया गया था ज़हर

24/10/2025
Earthquake

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके से दहशत में लोग, पीएम ने लोगों से किया यह आग्रह

17/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version