• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में अभिशाप बन चुका दिमागी बुखार अब सफाए की ओर : योगी

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बस्ती, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने तीन साल में दिमागी बुखार (जापानी इंसेफ्लाइटिस) को करीब 75 फीसदी और मौत के आंकड़ों को 95 फीसदी तक नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है।

बस्ती में संचारी रोग पखवाड़े का शुभारंभ करते हुये उन्होने कहा कि दिमागी बुखार पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अभिशाप बन चुका था, वह आज पूरी तरह से उन्मूलन के अंतिम दौर में है। उन्होंने अपील की कि संचारी रोग नियंत्रण सभी प्रकार के विषाणु जनित बीमारियों से हर नागरिक के जीवन को बचाने के साथ कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए भी एक बेहतर प्लेटफॉर्म बनना चाहिए। इसे व्यापक जागरूकता के साथ हम जोड़ सकते हैं।

योगी ने वैश्विक महामारी कोरोना और इंसेफ्लाइटिस की तुलना करते हुए कहा कि कोरोना से प्रदेश में मृत्यु दर 1.3 फीसदी रही है। जबकि इंसेफ्लाइटिस में यह मृत्यु दर 20-25 फीसदी थी, यानि एक हजार लोगों को दुर्भाग्य से अगर कोरोना हुआ होगा, तो उस समय करीब 13 लोगों की मौत हुई है, लेकिन याद करिए कि अगर एक हजार लोग इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आते, तो उससे मरने वालों की संख्या करीब 260 होती थी, यह तब था जब पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस का कहर देखने को मिलता था।

काश! कांग्रेस ने सत्ता में रहते किसानों की इतनी शिद्दत से चिंता की होती : सिद्धार्थनाथ

13 और 260 में बहुत अंतर है और उस इंसेफ्लाइटिस को पूरी तरह से नियंत्रित करने में हमें सफलता मिली है, लेकिन हमें सावधानी बरतनी पड़ेगी।

जनपद बस्ती से ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ का शुभारंभ… https://t.co/1hQsIzsdQ3

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 19, 2021

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री जय प्रताप सिंह, उद्यान राज्य मंत्री श्रीराम चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रसाद जायसवाल, चंद्र प्रकाश शुक्ला, अजय सिंह, रवि सोनकर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रूपम मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल आदि मौजूद थे।

Tags: basti newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

शरद पूर्णिमा की रात बरसेगा अमृत, खीर रखना होता है शुभ

Next Post

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा

यह भी पढ़ें

धरने पर किसान

गन्ने का बकाया भुगतान और कृषि बिल के विरोध को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान

03/11/2020
Lightning

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो गम्भीर घायल

22/09/2021
Christmas decoration

क्रिसमस पर ऐसे करें घर की सजावट, देखने वाला रह जाएगा दंग

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version