• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरद पूर्णिमा की रात बरसेगा अमृत, खीर रखना होता है शुभ

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली
0
Sharad Purnima

Sharad Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस तिथि से शरद ऋतु प्रारंभ होती है, इसलिए इसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि प्रेम और कलाओं से परिपूर्ण भगवान कृष्ण ने इसी दिन महारास रचाया था। ज्योतिषविदों के मुताबिक, इस दिन चंद्रमा संपूर्ण सोलह कलाओं से युक्त होता है और चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। ये अमृतवर्षा जीवन में धन, प्रेम और स्वास्थ्य तीनों का सुख लेकर आती है।

शरद पूर्णिमा पर किन बातों का ख्याल रखें?

शरद पूर्णिमा पर जल और फल ग्रहण का त्याग कर उपवास का संकल्प लें। उपवास ना रखने वाले लोग केवल सात्विक आहार का ही सेवन करें। शरीर के शुद्ध होने से आपको अमृत की प्राप्ति होगी। शरद पूर्णिमा पर काले रंग का प्रयोग न करें। सफेद या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें।

चांद की रोशनी में खीर रखने का वैज्ञानिक कारण

शरद पूर्णिमा की रात को अमृत वर्षा होती है। इसलिए इस दिन चांद की रोशनी में खीर रखना शुभ माना जाता है। इस खीर को प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा धरती के बहुत करीब होता है। ऐसे में चंद्रमा से न‍िकलने वाली कि‍रणों में मौजूद रासायनिक तत्व सीधे धरती पर आकर ग‍िरते हैं, ज‍िससे इस रात रखे गए प्रसाद में चंद्रमा से न‍िकले लवण व विटामिन जैसे पोषक तत्‍व समाह‍ित हो जाते हैं। इस प्रसाद को दूसरे द‍िन खाली पेट ग्रहण करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

जानें शरद पूर्णिमा की सही तिथि, जानिए व्रत रखने की सही विधि

खीर कैसे तैयार करें?

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने के लिए गाय के दूध, घी और चीनी का इस्तेमाल करें। मां लक्ष्मी को इस खीर से भोग लगाएं। इसके बाद भोग लगे प्रसाद को चंद्रमा की रोशनी में रखें और दूसरे दिन इसका सेवन करें। खीर को कांच, मिट्टी या चांदी के पात्र में ही रखें। इस खीर का सेवन सूर्योदय से पहले कर लेना बेहतर होता है। आप इसे प्रसाद के रूप में भी बांट सकते हैं।

धन प्राप्ति के लिए करें ये दिव्य उपाय

शरद पूर्णिमा की रात को मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं. उन्हें गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। सफेद मिठाई और गुलाब का इत्र भी अर्पित करें। इसके बाद “ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद महलक्ष्मये नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके पास कभी धन की कमी नहीं होगी।

Tags: sharad Purnimasharad purnima 2021Sharad Purnima datesharad purnima imagessharad Purnima importancesharad purnima kheerSharad Purnima Vratsharad purnimacelebration
Previous Post

BB15: टास्क के दौरान विशाल हुए अग्रेसिव, अफसाना के साथ किया ऐसा काम

Next Post

यूपी में अभिशाप बन चुका दिमागी बुखार अब सफाए की ओर : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Socks
फैशन/शैली

जानें मोजे पहन कर सोने से क्या-क्या है लाभ

07/02/2026
vagina
फैशन/शैली

प्राइवेट पार्ट्स की बदबू से है शर्मिंदा, तो अपनाए ये उपाय

07/02/2026
marriage
Main Slider

शादी की पार्टी में शामिल होने के दौरान न करें ये गलतियां

07/02/2026
Periods
फैशन/शैली

पीरियड्स के दर्द से है बेहाल, आज़माएं ये नुस्खा

07/02/2026
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ से हैं परेशान, तो ऐसे करें सेब का यूज

07/02/2026
Next Post

यूपी में अभिशाप बन चुका दिमागी बुखार अब सफाए की ओर : योगी

यह भी पढ़ें

Zodiac

14 दिसंबर राशिफल: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

14/12/2022
अखिलेश यादव akhilesh yadav

भाजपा सरकार पोषण करने वालों का शोषण करना बंद करे : अखिलेश यादव

11/12/2020
Pizza

बच्चों के लिए घर पर बनाएं ‘पिज्जा’

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version