• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैप्टन ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, बीजेपी के लिए कही ये बात

Writer D by Writer D
19/10/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से भी अलग होने का औपचारिक ऐलान भी कर ही दिया। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही कैप्टन कांग्रेस से अलग होने की बात कह रहे थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया।

कैप्टन अमरिंदर के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर नई पार्टी के ऐलान के बारे में बताया। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर के हवाले से लिखा, ‘पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है। मैं जल्द ही अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान करूंगा जो पंजाब, उसके लोगों और किसानों के हितों के लिए काम करेगी जो एक साल से भी ज्यादा समय से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ गठबंधन की ओर इशारा भी किया। उन्होंने कहा कि अगर किसानों का मुद्दा सुलझा लिया जाता है तो विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन हो सकता है। कैप्टन ने कहा, ‘अगर किसानों के हित में किसान आंदोलन का हल निकाला जाता है तो 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सिटिंग अरेंजमेंट को लेकर उम्मीद की जा सकती है। इसके साथ ही अकाली दल से अलग हुईं समान विचारधारा वाली पार्टियों जैसी ढींढसा और ब्रह्मपुरा गुटों के साथ भी गठबंधन की राह तलाशी जा सकती है।’

भाजपा ऐसी पार्टी है जो अपने महापुरुषों का सम्मान करती : डा. दिनेश शर्मा

उन्होंने आगे कहा, ‘जब तक मैं अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। पंजाब को राजनीतिक स्थिरता के साथ-साथ आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरूरत है। मैं अपने लोगों से वादा करता हूं कि मैं इसकी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी करना होगा, वो करूंगा।’

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने 18 सितंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने उसके बाद ही साफ कर दिया था कि वो कांग्रेस में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा था कि जिस तरह का बर्ताव उनके साथ किया गया, वो ठीक नहीं है।

Tags: Captain Amrinder SinghNational newsPunjab NewsPunjab politics
Previous Post

भाजपा ऐसी पार्टी है जो अपने महापुरुषों का सम्मान करती : डा. दिनेश शर्मा

Next Post

भारी बारिश के चलते नहीं हो सकी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Chaitra Navratri
Main Slider

Chaitra Navratri: ऐसे लोगों को नहीं करना चाहिए उपवास, जानें पूजा के नियम

22/03/2026
Shardiya Navratri
Main Slider

चैत्र नवरात्र में राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जप, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

22/03/2026
Termites
Main Slider

दीमक से पाना चाहते है छुटकारा, तो घर में आज ही लगाएं ये पौधा

22/03/2026
Winter
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

22/03/2026
Savin Bansal
राजनीति

नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित

21/03/2026
Next Post
Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

भारी बारिश के चलते नहीं हो सकी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई

यह भी पढ़ें

cm yogi

सिक्किम में शहीद हुए यूपी के जवानों के परिजनों को मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी का एलान

24/12/2022
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

योगी सरकार को युवाओं की बिलकुल भी चिंता नहीं है : लल्लू

05/06/2021

श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version