• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली उपभोक्ताओं के लिए लागू हुई एकमुश्त समाधान योजना

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये एकमुश्त समाधान योजना प्रारम्भ की गयी है, जो 21 अक्टूबर से 30 नवम्बर 2021 तक लागू रहेगी। उपभोक्ता इस अवधि में योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। 30 नवम्बर, 2021 तक उपभोक्ताओं को अपना बकाया जमा करना होगा। यह घोषणा प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने की है। उन्होंने बताया है कि इस योजना में छोटे उपभोक्ताओं तथा किसानों का विषेश ध्यान रखा गया है और उन्हें सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट दी गयी है।

योजना के तहत घरेलू विद्युत पंखा (एलएमवी-1) एवं वाणिज्यिक उपभोक्ता (एलएमवी-2), के दो किलोवाट भार तक के छोटे उपभोक्ताओं तथा निजी नलकूप (एलएमवी-5) (समस्त विद्युत भार) वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि पर 100 प्रतिशत की छूट दी गयी है। साथ ही दो किलोवाट तक के घरेलू विद्युत पंखा (एलएमवी-1) के छोटे उपभोक्ताओं को बकाया राशि में अधिकतम 6 किश्तों में जमा करने का भी विकल्प है।

इसके अतिरिक्त घरेलू बत्ती पंखा (एलएमवी-1) के दो किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ता तथा वाणिज्यिक (एलएमवी-2),के दो किलो से अधिक 5 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का भी ध्यान रखते हुये उन्हें सरचार्ज राषि में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है।

इस तरह उप्र पावर कारपोरेशन ने छोटे एवं मध्यम घरेलू एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं तथा किसानों के लिये अत्यन्त लाभकारी एवं सुविधा जनक योजना प्रारम्भ की है।

उपभोक्ता को योजना का लाभ लेने हेतु सम्बन्धित अधिअभि एवं एसडीओ कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी केन्द्रों पर ऑनलाइन विद्युत बिल जमा कराने की सुविधा है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता स्वयं भी उप्र पाकालि की वेबसाइट पर जाकर योजना का लाभ ले सकते हैं।

इस योजना के अन्तर्गत स्थाई रूप से विच्छेदित बकायेदारों के प्रकरण भी समाधान हेतु अर्ह होंगे साथ ही विवादित एवं विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मामले भी समाधान हेतु अर्ह होंगे।

डिप्टी CM डॉ. शर्मा ने स्व.अटल बिहारी बाजपेई स्मारक राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज ने विद्युत वितरण निगमों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि योजना का लाभ उपरोक्त श्रेणी के प्रत्येक बिजली बकायेदार को मिले इसके लिये व्यापक अभियान चलाया जाये। सभी कार्मिक प्रतिदिन योजना की समीक्षा करें साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु नियमित रूप से कैम्पों का आयोजन भी किया जाये।

ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपना बकाया बिजली बिल समय से जमा कर दे, जिससे भविष्य में उन्हें कोई परेशानी न हो।

Tags: Lucknow Newsshrikant sharma
Previous Post

डिप्टी CM डॉ. शर्मा ने स्व.अटल बिहारी बाजपेई स्मारक राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

Next Post

श्रीराम जी के जीवन का सबसे अच्छा प्रस्तुतीकरण भगवान बाल्मीकि ने किया : डा. शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

15/03/2026
CM Yogi's letter to the people of UP
Main Slider

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

15/03/2026
Heavy Rain
राजनीति

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, कई जिलों में बारिश,ओलावृष्टि का अलर्ट

15/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

नियमित दौड़ लगाना स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र: मुख्यमंत्री भजनलाल

15/03/2026
Next Post
dr dinesh sharma

श्रीराम जी के जीवन का सबसे अच्छा प्रस्तुतीकरण भगवान बाल्मीकि ने किया : डा. शर्मा

यह भी पढ़ें

Masoud Pezeshkian

ईरान में रिफॉर्मिस्ट मसूद पेजेश्कियान जीते राष्ट्रपति चुनाव, कट्टरपंथी जलीली की दी करारी शिकस्त

06/07/2024
cm dhami

22 वर्ष का युवा उत्तराखंड नए जोश और नई उमंग के साथ निरंतर बढ़ रहा है आगे: धामी

31/05/2023
Steve Smith

स्टीव स्मिथ ने बीच में छोड़ा ट्रेनिंग सेशन

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version