• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस अड्डे से होकर बस न ले जाने वाले के विरूद्ध सख्त कार्रवाही की जाए : अशोक कटारिया

Writer D by Writer D
20/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ashok Kataria

Ashok Kataria

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण परिवहन निगम की आय में कमी आयी है। महामारी अब नियंत्रण में है। निगम की आय को बढ़ाने के लिए जितने तौर-तरीके हैं उनको अपनाया जाय। उन्होंने कहा कि घाटे में चल रहे डिपो की 15 दिन में समीक्षा होनी चाहिए। यात्रियों का रोडवेज बसों के प्रति आकर्षण बढ़े, इसलिए बसों एवं बस स्टैण्ड की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाय। दूसरे राज्यों को जाने वाली बसें अच्छी स्थिति में होनी चाहिए, जिससे कि यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो और इससे विभाग की छवि भी बदलेगी।

परिवहन मंत्री कटारिया आज परिवहन निगम के कार्यालय में निगम के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक/सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक/सेवा प्रबन्धक को यह निर्देश दिये हैं कि कम से कम 50 प्रतिशत से अधिक लोडफैक्टर पर ही बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाय। बसों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी चालक को दी जाय और इसके लिए चालकों को अलग से इंसेंटिव देने का भी प्राविधान किया जाय।

उन्होंने पायलेट प्रोजेक्ट के तौर यह कार्यक्रम तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि अन्य राज्यों को जाने वाली बसों की समय-समय पर चेकिंग दल द्वारा चेकिंग की जाय। साथ ही निगम के वर्कशाप की लगातार मॉनीटरिंग की जाय और यह सुनिश्चित किया जाय कि जो बसें वर्कशाप/कार्यशाला में आ रही हैं, उन्हें समय से ठीक किया जाय।

मंत्री ने कहा कि कम आय देने वाले क्षेत्रीय प्रबन्धकों/सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों को तत्काल हटाया जाय तथा लाभ देने वाले क्षेत्रीय प्रबन्धक/सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों को प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि परिवहन निगम की बसें प्रत्येक दशा में बस अड्डे से ही होकर जायें। ऐसा न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के दौर में निगम को पीछे नहीं रहना चाहिए।

श्रीराम जी के जीवन का सबसे अच्छा प्रस्तुतीकरण भगवान बाल्मीकि ने किया : डा. शर्मा

सोशल मीडिया पर लोगों की जिज्ञासाओं का तत्काल समाधान किया जाय और हेल्पलाइन पर आने वाले शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाय। उन्होंने कहा कि निगम के स्वामित्व वाली भूमि जिसपर अतिक्रमण है, उसको तत्काल मुक्त कराया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक प्रत्येक कार्य की समयावधि निर्धारित नहीं होगी, तब तक परिणाम भी अच्छे नहीं आयेंगे। इसलिए हर कार्य को समयबद्ध पूर्ण किया जाय।

बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह, विशेष सचिव परिवहन अखिलेश मिश्रा, परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक नवदीप रिणवा, परिवहन निगम की अपर प्रबन्ध निदेशक सरनीत कौर ब्रोका मौजूद थीं। साथ ही परिवहन निगम के समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Tags: Ashok KatariaLucknow Newsupsrtc
Previous Post

श्रीराम जी के जीवन का सबसे अच्छा प्रस्तुतीकरण भगवान बाल्मीकि ने किया : डा. शर्मा

Next Post

CM पुष्कर के तूफानी दौरे, त्वरित फैसले, कड़क मॉनिटरिंग से आपदा प्रभावितों को मिली राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post

CM पुष्कर के तूफानी दौरे, त्वरित फैसले, कड़क मॉनिटरिंग से आपदा प्रभावितों को मिली राहत

यह भी पढ़ें

cm dhami-PM Modi

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Constable Exam

जानें कितनी शिफ्ट होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा, कब जारी होगा एडमिट कार्ड

10/08/2024
Suicide

दरगाह के अंदर चादर से युवक ने लगाई फांसी

07/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version