• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की समस्याओं को दूर करने में चयनित अधिकारी अपना योगदान दें : टंडन

Writer D by Writer D
21/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरी रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग मंत्री आशुतोष टंडन ने आज नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उप्र लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा नवचयनित 38 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

इन अधिकारियों में उप्र पालिका (केन्द्रीयत) सेवा संवर्गों के 15 सहायक अभियन्ता सिविल, 04 सहायक अभियन्ता (वि/या), 08 कर निर्धारण अधिकारी तथा 12 पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी शामिल हैं।

इस अवसर पर श्री टंडन ने कहा कि नगर विकास विभाग प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण विभाग है। ग्रामीण क्षेत्र से शहरों में पलायन होने के कारण शहरों में अवस्थापना सुविधा वृद्धि करने की आवश्यकताएं बढ़ी हैं। अवस्थापना सुविधाओं को विस्तारित करें, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने व जनता की समस्याओं को दूर करने में चयनित अधिकारी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जनता की आपसे अनेक अपेक्षाएं होती है। उपलब्ध विभागीय संसाधनों व विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं में सामंजस्य बैठाकर शासन की नीतियों एवं योजनाओं को तीव्र गति से व ईमानदारीपूर्वक उन तक पहुंचाने की महती जिम्मेदारी आप पर है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के चहॅुमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है। अपराध एवं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेन्स की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने चयनित अधिकारियों से कहा कि आपका चयन योग्यता के आधार पर, पक्षपातरहित व बिना किसी सिफारिश के हुआ है अतः प्रदेश सरकार एवं प्रदेश की जनता को आपसे अपेक्षाएं भी बहुत है, इससे आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को दूर करने में आप सहायक बने। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सीएम योगी ने विशिष्ट अतिथि गृह ‘नैमिषारण्य’ का किया लोकार्पण

अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने कहा कि लोक सेवा की कठिन परीक्षा पास कर आपको नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है, यह केवल एक कागज नहीं बल्कि एक लम्बे दायित्व की जिम्मेदारी सम्भालने जैसा है, आपके विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से नगर विकास, विकास की नई ऊँचाईयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है, जिसमें जनकल्याणकारी अनेक मिशन संचालित हो रहे हैं। इन मिशनों के लक्ष्यों को प्राप्त करने में आप एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों के मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए उन्हंे बधाई भी दी।

इस अवसर पर विशेष सचिव, नगर विकाससंजय सिंह यादव, निदेशक, नगरीय निकाय, डा. शकुन्तला गौतम, अपर निदेशक (अमृत) पीके श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: Ashutosh TandonLucknow Newsup news
Previous Post

SC की सख्त टिप्पणी, कहा- किसानों को प्रदर्शन का हक, सड़के नहीं कर सकते जाम

Next Post

ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई पवित्र छड़ी यात्रा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
holy stick

ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई पवित्र छड़ी यात्रा

यह भी पढ़ें

nora akshay

अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में नजर आएंगी नोरा फतेही?

06/11/2020
Corona

कोरोना की फुल स्पीड, मुंबई में 24 घंटे में हुई इतनी मौतें

18/06/2022
फोन को स्लो क्यों कर देते हैं Background Apps? इन्हें सही तरीके से कैसे करें बंद

फोन को स्लो कर देते हैं Background Apps, जानें इन्हें बंद करने का सही तरीका

15/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version