• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम पुष्कर ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चमोली जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद क्लेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान अवरुद्ध मार्गों, क्षतिग्रस्त बिजली और पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द बहाल करने तथा आपदा पीड़ित परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जितनी जल्दी हो सके जन जीवन को सामान्य किये जाने के हर संभव प्रयास किये जाएं, ताकि प्रभावितों को किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित सभी क्षेत्रों में मेडिकल सुविधा एवं दवाइयां पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि गुरुवार की रात को गैस सिलेण्डर फटने से जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती गंभीर घायलों को आज ही एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा राहत कार्यों में संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। अतिवृष्टि के कारण जो भी सड़कें अवरुद्ध हुई हैं उनको जल्द से जल्द बहाल करें। इसके लिए यदि अतिरिक्त जेसीबी मशीन या कहीं पर जेसीबी मशीन एयर लिफ्ट करने की आवश्यकता है तो संज्ञान में लाया जाए। जिन क्षेत्रों में विद्युत एवं पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं उनको तत्काल सुचारू किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिन क्षेत्रों में दूरसंचार व्यवस्था बाधित हुई है, वहां पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर डब्ल्यूएलएल फोन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को आगामी सात नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए।

हरीश रावत पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हुए मुक्त, हरीश चौधरी को मिली कमान

मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचकर यहां पर भर्ती मरीजों का हाल भी जाना।

बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अतिवृष्टि के कारण जिले में 6385 लाख की विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति हुई है। लोनिवि की 125 सड़कें और आठ पुल को क्षति पहुंची है जिसकी अनुमानित क्षति की लागत 2547.52 लाख है। पीएमजीएसवाई की 83 सडकों क्षति पहुंची है, जिससे 2547.15 लाख का नुकसान हुआ। लोनिवि की बंद 125 में से 92 सड़कें तथा पीएमजीएसवाई की बंद 83 में से 40 सडकें सुचारू कर दी गई हैं। जिले में विद्युत लाइन के 450 पोल, 10 ट्रांसफॉर्मर सहित 92 किलोमीटर लाइन प्रभावित हुई है जिससे 205 लाख का नुकसान हुआ है। जोशीमठ में अनुमानित 97.96 लाख तथा गैरसैंण में 0.85 लाख की फसलों को नुकसान हुआ है। नारायणबगड़ में दो भवन क्षतिग्रस्त, एक महिला की मृत्यु और दो लापता हुए हैं। थराली में पांच भवन क्षतिग्रस्त हुए तथा जोशीमठ में चार व्यक्ति घायल और दो पशुहानि हुई है। घाट में चार भवन क्षतिग्रस्त और तीन पशुहानि हुई है। गैरसैंण मे भी तीन पशुहानि हुई है। आपदा मद से सात पुल-पुलिया निर्माण के लिए 41.08 लाख तथा आपदा न्यूनीकरण के तहत स्वीकृत 16 योजनाओं के लिए 93.94 लाख की राशि विभागों को अवमुक्त की गई। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

Tags: CM PushkarNational newsuttrahkand newsuttrakhand disasteruttrakhand flood
Previous Post

हरीश रावत पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से हुए मुक्त, हरीश चौधरी को मिली कमान

Next Post

29 नवंबर से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Jauhar University
Main Slider

जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मुहिम तेज, अखिलेश ने रामपुर भेजी अपनी पूरी ‘फौज’

23/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक माफिया की अब खैर नहीं! पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

23/07/2026
CM Yogi
Main Slider

गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

23/07/2026
Peacock Feather
Main Slider

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय , बरसेगा धन

23/07/2026
Sawan
Main Slider

सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

23/07/2026
Next Post

29 नवंबर से शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र

यह भी पढ़ें

beetroot cream

इस के इस्तेमाल से मिलेगा गुलाब सा निखार

17/01/2025
cm tirath

शाही स्नान की सफलता के लिए सीएम तीरथ ने जताया आभार

12/04/2021
Dharmesh Yelande

धर्मेश येलांदे बोले- मैंने किया था प्यून का काम, पिता आज भी चलाते हैं चाय की दुकान

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version