• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त : शिवपाल

Writer D by Writer D
22/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सामाजिक परिवर्तन यात्रा को लेकर जनपद पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान शिवपाल यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 में समान विचारधारा व सेकुलर पार्टियों के एक होने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि भाजपा को हराया जा सके और गठबंधन के सभी रास्ते खुले हैं।

प्रदेश सरकार ”ठोको, गोली मारो और किसी व्यक्ति की जीवन भर की कमाई बर्बाद कर दो” की नीति पर चल रही है। विकास का दावा करने वाली योगी सरकार में विकास नाम की कोई चीज नहीं हुई है। पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत बदतर है और सरकार चौतरफा विकास की बात कर रही है। सरकार केवल नाम बदलने और पहले हुए कामों को अपना बताने का काम कर रही है।

शुक्रवार को सामाजिक परिवर्तन यात्रा का रथ लेकर जिले के देल्हूपुर स्थित विश्वनाथगंज पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।सरकार पूरी तरह से फेल है।

हॉस्पिटल में फर्श पर दिखे ‘आदमकद’ पैरों के निशान, महिला ने किया ‘आत्मा’ का दावा

राजा भैया से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि सभी समान विचारधारा व सेकुलर पार्टियों के एक होने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, ताकि भाजपा को हराया जा सके। समाजवादी पार्टी (सपा) पहली प्रथमिकता है। वहीं आगरा में पुलिस कस्टडी में हुई दलित की मौत पर उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सरकार पूरी तरह से फेल है।

केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि सात साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। सिर्फ झूठ बोलते रहे। ना तो कालाधन वापस आया, ना ही किसानों की आय दोगुनी हुई और ना ही लोगों के खातों में 15 लाख आए। 100 दिनों के भीतर भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कही गई थी, लेकिन भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है।

Tags: Lucknow Newsshivpal yadavup news
Previous Post

चुनाव आया तो अखिलेश को आई जनहित की चिंता : सिद्धार्थनाथ

Next Post

सीएम योगी ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण किए

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post

सीएम योगी ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरण किए

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- ‘टैक्स वसूली में पीएचडी कर ली’

20/06/2021
Petrol

पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर, मुंबई में पेट्रोल 100 के करीब 

23/05/2021
PM Modi

पिछले 9 वर्षों में हमने भर्ती प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया: पीएम मोदी

16/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version