• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IPS सहित 10 DM का ट्रांसफर

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Transfer

Transfer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चुनाव से पहले यूपी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शनिवार की देर शाम योगी सरकार ने 10 आईएएस अफसरों समेत यूपी के 14 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। साथ ही बाराबंकी और आगरा के एसपी को हटा दिया गया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुधीर कुमार सिंह को आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है जबकि एसपी इंटेलीजेंस बरेली अनुराग आर्य को श्री सिंह के स्थान पर आजमगढ़ भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में तैनात पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर को सहारनपुर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।

मुरादाबाद में पीएसी नौवीं वाहिनी के सेनानायक अनुराग वत्स का ट्रांसफर बाराबंकी के एसपी के पद पर किया गया है जबकि लखनऊ स्थित पीएसी मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक। उपसेनानायक दिनेश त्रिपाठी का तबादला उन्नाव के पुलिस अधीक्षक के तौर पर किया गया है। गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल को चंदौली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

उन्होने कहा कि एटीएस में पुलिस अधीक्षक। अपर पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह को इटावा का एसएसपी बनाया गया है। आगरा के एसएसपी मुनिराज जी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक चुनाव सेल बनाया गया है। सहारनपुर के एसएसपी एस चेन्नपा को पुलिस अधीक्षक वीआईपी सुरक्षा के पद पर लखनऊ भेजा गया है। इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार सिंह का ट्रांसफर एटीएस के एसपी के पद पर लखनऊ किया गया है।

डेंगू, मलेरिया से प्रभावित जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए : सीएम योगी

उन्नाव के एसपी अविनाश पांडे को 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ मे सेनानायक के पद पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली के पद पर भेजा गया है। एसपी चंदौली अमित कुमार द्वितीय का तबादला गौतमबुद्धनगर में पुलिस उपायुक्त के तौर पर किया गया है। 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सेनानायक अखिलेश कुमार निगम को पुलिस अधीक्षक कोआपरेटिव सेल लखनऊ बनाया गया है।

10 DM बदले

इसके अलावा, यूपी के दस जिलों के डीएम के भी तबादले हुए हैं। नीतीश कुमार को अयोध्या का नया डीएम बनाया गया। संजय सिंह फर्रुखाबाद के जिला अधिकारी बनाए गए हैं। मानवेंद्र बरेली के डीएम बने हैं। इसके अलावा, रविंद्र कुमार को झांसी का डीएम बनाया गया है। सीपी सिंह बुलंदशहर के डीएम होंगे। वहीं, हर्षिता माथुर कासगंज की जिलाधिकारी बनाई गई हैं। सत्येंद्र कुमार महाराजगंज के डीएम नियुक्त किए गए हैं। मनोज कुमार महोबा, नेहा प्रकाश श्रावस्ती और टीके शिबू सोनभद्र के डीएम बने हैं

Tags: 10 dm transfer14 ips transferLucknow Newstransferup news
Previous Post

डेंगू, मलेरिया से प्रभावित जनपदों में विशेष सतर्कता बरती जाए : सीएम योगी

Next Post

जिस घुरघुरी में सीता माता ने धोए थे पैर, मंत्री स्वाती सिंह के प्रयास से होगा कायाकल्प

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

10 दिन तक ठिकाने बदलती रही श्रद्धा दुबे, नागपुर में गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पहुंची

22/10/2026
Main Slider

Instagram पर आईं सोनिया गांधी, पहले वीडियो में दिखी ‘Belonging’ की झलक

22/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Next Post
Swati Singh

जिस घुरघुरी में सीता माता ने धोए थे पैर, मंत्री स्वाती सिंह के प्रयास से होगा कायाकल्प

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed, Ashraf

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार

15/04/2023
गंगूबाई

गंगूबाई काठियावाड़ी – आलिया ने बर्लिन फिल्म फेस्ट में बिखेरा हुस्न का जलवा,

17/02/2022
cm yogi

BJP की जीत पर मिठाई बांट रहे बाबर की हत्या पर CM योगी ने जताया दुख

28/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version