• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेवर दुगुना करने का झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर टप्पेबाज हुए फुर्र

Writer D by Writer D
25/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
tappebaj

tappebaz

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर जिले में रविवार को जेवरात दुगना करने का झांसा देकर दो टप्पेबाज एक महिला से लगभग तीन लाख रुपये की कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गये। महिला ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस को भी सूचित किया गया लेकिन तब तक टप्पे बाज भाग गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ललौली रोड फरीदपुर मोड़ स्थित सहकारी समिति निवासिनी मंजू देवी पत्नी बलदेव प्रसाद रविवार को दोपहर बाद ललौली रोड नई कॉलोनी में एक परिचित महिला से मिलने गई थी। महिला जब वापस अपने घर जा रही थी तभी नई कॉलोनी मोड़ के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक खड़े मिले उन्होंने महिला मंजू देवी को रोका और बातों में उलझा दिया।

महिला मंजू देवी के अनुसार दोनों युवकों ने बताया कि वह सोने चांदी के जेवर को दुगना कर देते हैं। महिला मंजू देवी दोनों युवकों के बातों में आ गई और पैदल अपने घर पहुंची और जेवरात लेकर अपने नाती रितिक के साथ साइकिल में उसी स्थान पर पहुंच गई जहां पर टप्पेबाज दोनों युवक खड़े थे।

महिला के अनुसार दोनों युवकों ने जेवर ले लिया और कहा कि तुम मंदिर जाओ और एक फूल का रस पीकर आओ महिला ने बताया कि वह अपने नाती रितिक के साथ मंदिर की ओर गई। थोड़ी ही देर बाद पीछे मुड़कर देखा तो दोनों युवक मौके से गायब हो गये। महिला इधर-उधर काफी देर पूछती रही लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला। महिला अपने घर वापस गई और अपने पति तथा परिवार के अन्य लोगों को पूरी जानकारी दी। काफी खोजबीन की गई लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला सका। पीड़ित महिला मंजू देवी अपने परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंची।

कोतवाल रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और टप्पेबाजों के बारे में जानकारी जुटाई है। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। टप्पेबाजों की तलाश के प्रयास किये जा रहे हैं। शीघ्र ही टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Tags: crime newsfatehpur newsup news
Previous Post

पहाड़ के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, चार घायल

Next Post

ईंट-पत्थर से मार-मार कर युवक की हत्या, खेत में मिला लहुलुहान शव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
murder

ईंट-पत्थर से मार-मार कर युवक की हत्या, खेत में मिला लहुलुहान शव

यह भी पढ़ें

Aparna Yadav

जन-जन का है यूपी महोत्सव: अपर्णा यादव

24/12/2022
Cupboard

अलमारी में आने लगती है बदबू, इन नुस्खों से बनाए इसे खुशबूदार

18/10/2025
Kashi Vishwanath Dham

काशी में स्वर्णमंडित मंडप में होगा बाबा विश्वनाथ का विवाह

17/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version