• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहाड़ के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत, चार घायल

Writer D by Writer D
25/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, सोनभद्र
0
Dead Bodies

Dead Bodies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के शिल्पी गांव में रविवार को पहाड़ी का बड़ा टुकड़ा गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, चार गम्भीर रूप से घायल हो गये। हृदय विदारक हादसे की जानकारी पाते ही गांव में हड़कम्प मच गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में से मृतकों के शवों और घायलों को निकलवाया। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पहाड़ी के नीचे से मिट्टी निकालना रहा। मिट्टी निकाले जाने पर पहाड़ का हिस्सा भरभरा कर गिर गया।

ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस के गुरूवल गांव के कुछ मजदूर शिल्पी गांव के बाहर स्थित पहाड़ी में मिट्टी निकालने आये थे। पहाड़ी के ठीक नीचे मिट्टी के ढ़ूहे को मजदूर फावड़े और कुदाल से काट—काट कर निकाल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी पोली होने से ढ़ूहा और पहाड़ी का एक टुकड़ा गिर गया।

जिसके मलबे में आधा दर्जन मजदूर दब गये। उनके चीख पुकार पर आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को मलबे में से निकालने लगे। तब तक कोतवाली पुलिस और अन्य अफसर भी मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गये। अफसरों ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकलवाया।

जिसमें राजकुमार कोल (20) और सूरज कुमार (21) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों में दिलीप (18), जितेंद्र (28), गंगाराम (50), विजय (50) हैं। हादसे की जानकारी पर मृतकों और घायलों के परिजनों के साथ उनके पड़ोसी भी घटना स्थल पर पहुंच गये। मृतकों में सूरज अविवाहित रहा। राजकुमार दो पुत्र और एक पुत्री का पिता था। दोनों के मौत से उनके परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

शिल्पी गांव के ग्रामीणों का कहना था कि लोग जान पर खेल कर गरीबी में पहाड़ों के नीचे मिट्टी निकालते हैं। ऐसी घटनाएं इलाके में होती रहती है। लोग भी नहीं चेतते और जिम्मेदार भी मौन रहते हैं। इसका फायदा खनन कराने वाले ठेकेदार पुलिस की मिलीभगत से उठाते है। जान गरीब मजदूरों की जाती है।

Tags: crime newssonbhadra newsup news
Previous Post

पुलिस ने पकड़ा लाखों का अवैध पटाखा, एक गिरफ्तार

Next Post

जेवर दुगुना करने का झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर टप्पेबाज हुए फुर्र

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post
tappebaj

जेवर दुगुना करने का झांसा देकर लाखों के जेवरात लेकर टप्पेबाज हुए फुर्र

यह भी पढ़ें

AK Sharma

जहां पहले गंदगी का साम्राज्य था, आज सुंदर सेल्फी पॉइंट बन गया : एके शर्मा

15/11/2023

हरियाली तीज के व्रत में गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

21/07/2020
AK Sharma

उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, विद्युत व्यवधानों का शीघ्र निस्तारण करायें: एके शर्मा

13/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version