BusinessMain SliderTech/Gadgets

धमाका करने जल्द लॉंच होगा Realme का यह धांसू फोन, IMEI डेटाबेस में आया नजर

टेक कंपनी रियलमी अगले साल भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Realme 9 को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज को लॉन्च होने में अभी वक्त है, लेकिन इसी बीच इस सीरीज का Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन IMEI डेटाबेस में लिस्ट हो गया है। कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX3393 है। इस लिस्टिंग में फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है।

रियलमी 9 सीरीज को कंपनी अपनी 8 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन में कंपनी 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही इस सीरीज के हैंडसेट्स में AMOLED स्क्रीन भी मिलने की उम्मीद है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट ऑफर किया जा सकता है।

लॉन्च हुआ रियलमी GT Neo 2

कंपनी ने भारत में कुछ दिन पहले अपने नए स्मार्टफोन GT Neo 2 को लॉन्च किया है। फोन में 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। 120Hz के रिफ्रेश रेट वाला यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ले लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 800 सीरीज का चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइट ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है।

वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 5000mAh की  बैटरी ऑफर कर रही है। यह बैटरी 65 वॉट की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करता है।

Related Articles

Back to top button