• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो पक्षों में हुई फायरिंग में एक की मौत, गर्भवती महिला सहित आठ घायल

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
firing

firing

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव तल्खीगढ़ी में सोमवार सुबह एक पक्ष के छह लोगों ने दूसरे पक्ष पर जमकर फायरिंग की, जिसमें एक गर्भवती महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा भेजा गया लेकिन रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। गोलीकांड से पूरे गांव में दहशत का माहौल है, फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गांव में फोर्स तैनात की हुई है। वहीं दबिश देते हुए पुलिस ने तीन हमलावरों को हिरासत में लिया है।

बलदेव के गांव तल्खीगढ़ी में सोमवार सुबह गांव तल्कीगढ़ी, कंजोली घाट निवासी दिनेश खेत की जुताई कर ट्रैक्टर से वापस लौट रहा था तभी गांव में दूसरे पक्ष के जगदीश की पत्नी ने उसके ट्रैक्टर को रोक लिया। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद जगदीश व उसके बेटे मानवेन्द्र व चार अन्य लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे 30 वर्षीय विकास, 28 वर्षीय वीपी सिंह पुत्र सौदान सिंह, 18 वर्षीय सोनू पुत्र सतीश, 40 वर्षीय सतीश पुत्र दीवान सिंह, 32 वर्षीय रूप सिंह पुत्र नत्थी सिंह, 32 वर्षीय राजू पुत्र लोटन सिंह, 40 वर्षीय अनीता पत्नी हीरा सिंह और 22 वर्षीय मोहिनी पत्नी दिनेश को गोली लग गई। सभी घायलों को आगरा ले जाने लगे तभी 32 वर्षीय रूप सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मोहिनी नाम की महिला गर्भवती है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर, एएसपी देहात श्रीश चंद्र, सीओ महावन रविकांत पाराशर, इंस्पेक्टर बलदेव नरेन्द्र यादव ने हमलावर जगदीश उनके बेटे मानवेन्द्र और लवकुश को हिरासत में ले लिया है तथा पूछताछ करने में जुटी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव के रहने वाले जगदीश और दिनेश के बीच खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हुआ, जिसको लेकर हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पूरे गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है। तहरीर प्राप्त होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त और वैधानिक कार्रवाई होगी।

Tags: crime newsmathura newsup news
Previous Post

कर्ज उतारने के लिए रची अपहरण की साजिश, सात लाख बरामद

Next Post

फ्रेंचाइजी संचालक से डेढ़ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल के तहत ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से 5,123 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी के मार्गदर्शन में स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कारीगरी को मिलेगा नया बाजार

12/09/2026
Next Post
loot

फ्रेंचाइजी संचालक से डेढ़ लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

terrorists

सेना ने कुपवाड़ा में 2 आतंकवादियों को किया ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

14/10/2025
सबसे सस्ते Laptop की कीमत में कटौती! Jio ने घटाए लैपटॉप के दाम

सबसे सस्ते Laptop की कीमत में भारी कटौती! Jio ने घटाए लैपटॉप के दाम

28/11/2025
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

TMC नेता के घर में बम ब्लास्ट, दो घायल

06/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version