• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वरोजगार से संवरेगी पहाड़ों की आर्थिकी : डा धन सिंह रावत

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Dr. Dhan Singh Rawat

Dr. Dhan Singh Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा धन सिंह रावत थलीसैण विकास खंड मुख्यालय में दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख धनराशि के चैक वितरित किए। इसके अलावा राजकीय आदर्श विद्यालय थलीसैण में नव निर्मित कक्षा कक्षों का भी लोकार्पण किया।

श्रीनगर विधान सभा के अंतर्गत थलीसैण में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में संचालित होने वाली घसियारी कल्याण योजना पहाड़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में सरकार ने अपूर्व कार्य किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से बड़ी तादाद में लोग स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं।

स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ते हुए महिला समूहों को पांच लाख तक ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से जुड़कर ही हम पहाड़ की आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। कहा कि राजकीय आदर्श विद्यालय में चार नए कक्षों के निर्माण से यहां पठन पाठन की व्यवस्था दुरूस्त हो जायेगी। स्कूलों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

शहीद समर पाल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, आश्रितों को 50 लाख की मदद का किया ऐलान

कार्यक्रम में मंत्री ने राजकीय आदर्श इंटर कालेज थलीसैण में 57.78 लाख की लागत से निर्मित 4 कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया। वहीं ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना भेड़ बकरी सेक्टर के अंतर्गत भेड़-बकरी इकाई का वितरण किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख की धनराशि के चौक और कुक्कट पालन करने वालों को मूर्गियां, महिलाओं को सिलाई मशीन और आधुनिक आटा चक्की का वितरण किया। राठ विकास अभिकरण के समूहों की 520 महिलाओं को घसियारी किट वितरित किए।

इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत, कैन्यूर की पंचायत प्रधान विनीता नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व पंचायत प्रधान आनंद सिंह समेत बड़ी तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Tags: Dr. Dhan Singh RawatUttrakhand News
Previous Post

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल में लगे तीन लाख मुकदमें होंगे वापस

Next Post

CBI के पांच अफसरों को केंद्र ने जबरन किया रिटायर, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Next Post
CBI

CBI के पांच अफसरों को केंद्र ने जबरन किया रिटायर, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव

यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP ने 8 सीटों पर दर्ज की जीत, BSP और SP को 1-1 पर मिली जीत

02/11/2020
If you read namaz, then definitely read its benefits

5 वक्त की नमाज अदा करने के होते है गज़ब के फायदे, जानें जरूर

09/04/2022
CM Yogi

विंध्य कॉरिडोर के निर्माण कार्यों से संतुष्ट दिखे सीएम योगी

08/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version