• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना काल में लगे तीन लाख मुकदमें होंगे वापस

Writer D by Writer D
26/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना काल में सूबे के आम लोगों पर लगे तीन लाख से अधिक मुकदमों की वापसी का आदेश जारी कर दिया। हालांकि वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे।

न्याय विभाग ने मंगलवार को मुकदमे वापस लेने संबंधी आदेश जारी कर दिया। आदेश में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005, महामारी अधिनियम-1897, भादवि की धारा-188 और इससे संबद्ध अन्य कम गंभीर अपराध की धाराओं (दो वर्ष से कम सजा वाली) में लगभग तीन लाख मुकदमे पंजीकृत हैं। वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों को छोड़कर जिन मुदकमों में आरोप-पत्र दाखिल हो चुके हैं, वे वापस लिए जाएंगे।

राज्य सरकार ने पहले घोषणा की थी कि व्यापारियों के खिलाफ कोरोना काल में प्रोटोकॉल और लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएंगे। लेकिन सरकार ने अब यह फैसला सभी लोगों के लिए ले लिया है।

न्याय विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया था। उसमें कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन में दर्ज मुकदमों की समीक्षा करने को कहा गया था। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद मुकदमे वापसी पर विचार का सुझाव दिया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि कोरोना काल में कोविड प्रोटोकॉल व लॉकडाउन के उल्लंघन में दर्ज मुकदमें वापस लेने के लिए राज्य के सभी जिला मजिस्ट्रेट को निर्देश दे दिए गए हैं।

Tags: cm yogiLucknow Newsup government newsup news
Previous Post

शहीद समर पाल को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, आश्रितों को 50 लाख की मदद का किया ऐलान

Next Post

स्वरोजगार से संवरेगी पहाड़ों की आर्थिकी : डा धन सिंह रावत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
Dr. Dhan Singh Rawat

स्वरोजगार से संवरेगी पहाड़ों की आर्थिकी : डा धन सिंह रावत

यह भी पढ़ें

महिला विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को 110 रनों से दी करारी शिकस्त

22/03/2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड उमंगोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

09/11/2021
Sara Ali Khan

सारा अली खान ने किया लोकल ट्रेन में सफर

10/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version