• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस की मौजूदगी में दलित के घर में खेला खूनी खेल, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के चौबेपुर के पनऊपुरवा गांव में सोमवार रात एक परिवार ने पुलिस को घर बुलाकर दारू पार्टी करने के बाद घर के सामने रहने वाले परिवार पर हमला कर दिया।

पुलिस की मौजूदगी में ही चापड़, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और असलहों से लैस होकर दलित के घर में घुसकर खूनी खेल खेला। 58 वर्षीय बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया। घर पर पथराव किया, जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। मृतक की पत्नी की हालत गंभीर है। ग्रामीणों के एकजुट होने के बाद आरोपी भाग निकले। वारदात के दौरान मौजूद दो दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पनऊपुरवा निवासी रवि शंकर कुरील ने बताया कि वह भाई अमित कुमार के साथ कुछ महीनों से कल्याणपुर में रहकर पुताई का काम कर रहा है।

पिता आनंद कुमार (58), मां आशा देवी, उसकी पत्नी संदीपा और भाई की पत्नी प्रीति व बच्चे गांव में रहते हैं। घर के सामने ही किशन त्रिवेदी का परिवार रहता है। यह परिवार उन्हें लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित करता आ रहा है। इस वजह से दोनों परिवारों में रंजिश चलती है। सोमवार रात श्री किशन के घर दारू पार्टी थी।

पार्टी में चौबेपुर के दो दरोगा गोपी कृष्ण अग्रवाल व रोशन शेर बहादुर भी हेड कांस्टेबल शिवरतन व सिपाही आशीष कुमार के साथ मौजूद थे। रवि का आरोप है कि इसी दौरान किशन के बेटे राजन, गोविंद और शोभित पिता आनंद से गालीगलौज करने लगे। पिता ने विरोध किया तो विवाद होने लगा। इसके बाद पिता घर के अंदर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया।

बर्थ सर्टिफिकेट के बाद अब नवाब मालिक ने जारी किया ‘निकाहनामा’, लगाया ये आरोप

आरोप है कि कुछ ही देर बाद तीनों भाइयों, किशन, उसके भतीजे सुधीर व पुलिसकर्मियों ने घर पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी चापड़ और लाठी डंडों से वार किए। इसमें पिता आनंद की मौत हो गई। मां आशा देवी, संदीपा, प्रीति, पड़ोसी सहेंद्र कुमार व चाचा जगन्नाथ घायल हो गए। इसके बाद सभी आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए।

एडीजी जोन कानपुर भानु भास्कर ने बताया मामले की जांच आईजी रेंज को सौंपी गई है। तीन दिन के भीतर जांच कर आईजी रिपोर्ट सौंपेगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मियों के दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: 24ghanteonline.comcrimecrime newsgoogle newsHindi SamacharKanpur Policekanpur police newsmurderMurder NewsPolice Newsup news
Previous Post

बर्थ सर्टिफिकेट के बाद अब नवाब मालिक ने जारी किया ‘निकाहनामा’, लगाया ये आरोप

Next Post

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आगरा के IG समेत 12 आईपीएस का तबादला

Writer D

Writer D

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
Transfer

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आगरा के IG समेत 12 आईपीएस का तबादला

यह भी पढ़ें

hashmat gani

पहले अशरफ गनी ने छोड़ा देश, अब भाई हशमत गनी ने थामा तालिबान का दामन

21/08/2021
Anil Kapoor raised Rs 1 crore by joining hands with Mankind Pharma Company

फार्मा कंपनी से हाथ मिलाकर अनिल कपूर ने जुटाए एक करोड़ रूपए

11/05/2021

खट्टर सरकार का बड़ा फैसला,निजी क्षेेत्र की स्थानीय युवाओं को नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण

05/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version