• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैप्टन ने नई पार्टी का किया ऐलान, बोले- जहां से सिद्धू खड़े होंगे हम चुनाव वहां से लड़ेंगे

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं, जिसका नाम जल्द बताया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले अपने कार्यकाल में हुए कामों की जानकारी दी। हालांकि, अभी अमरिंदर सिंह ने यह साफ नहीं किया है कि वह पंजाब चुनाव 2022 में बीजेपी या किसी और दल संग गठबंधन करेंगे या नहीं।

हां, मैं एक पार्टी बना रहा हूं। अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता। जब चुनाव आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करता है, मैं आपको बता दूंगा। हम सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को भी घेरा। वह बोले कि मेरे समर्थकों को लोग धमका रहे हैं। हम वहां ये चुनाव लड़ेंगे जहां से सिद्धू खड़े होंगे। अमरिंदर ने दावा किया कि सिद्धू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की लोकप्रियता 25 फीसदी घटी है।

सीएम रहने के दौरान अमरिंदर पर जो सवाल उठे, उन्होंने उसपर भी जवाब दिया। वह बोले कि सुरक्षा उपायों को लेकर जो मेरा मखौल उड़ाते हैं, जान लें कि मैं 10 साल सेना में रहा हूं। दूसरी तरफ मैं 9।5 साल पंजाब का गृह मंत्री रहा और संवेदनशील मुद्दे मेरे अधीन थे। जो एक महीने गृह मंत्री रहा वो कहता है कि वो मुझसे ज़्यादा जानता है।

वानखेड़े पर नवाब मलिक ने लगाया आरोप, कहा- कानून सजा देगा

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच साल पुराना कांग्रेस का घोषणा पत्र भी दिखाया। कैप्टन ने बताया कि उनके कार्यकाल में कितना काम हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में काफी काम किया गया है। दावा किया गया कि मेनिफेस्टो का 92% काम पूरा किया गया है, वहीं कुछ काम ऐसे थे जो पूरे नहीं हो सकते थे।

कैप्टन अमरिंदर ने कांग्रेस हाईकमान को भी जवाब दिया। 18 पॉइंट प्रोग्राम पर उन्होंने कहा कि हमने सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक कर बता दिया था कि क्या काम किया है

Tags: #congressbreaking newsCaptain Amrinder Singhgoogle newsHindi SamacharNational newsNavjot Singh SiddhuPunjab NewsPunjab politics
Previous Post

वानखेड़े पर नवाब मलिक ने लगाया आरोप, कहा- कानून सजा देगा

Next Post

पटना बम ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला, 9 दोषी करार, एक आरोपी रिहा

Writer D

Writer D

Related Posts

Multani Mitti
Main Slider

डल स्किन भी खिल उठेगी, इन तरीकों से करें इस मिट्टी का इस्तेमाल

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post

पटना बम ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला, 9 दोषी करार, एक आरोपी रिहा

यह भी पढ़ें

rohanpreet singh

रोहनप्रीत सिंह ने कुर्ता पजामा गाने पर किया धमाकेदार डांस

27/11/2020
Smuggler arrested

एक किलो चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

08/05/2021
Akhilesh Yadav

भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो नौकरी मिलेगी : अखिलेश यादव

21/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version