• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट्रोल-डीजल की कीमतों की रफ्तार दूसरे दिन भी बरकरार, जानें अपने शहर के रेट

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Business, Main Slider
0
petrol-diesel

petrol-diesel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में तेल महंगा हो रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 108.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 114.14 रुपये, 105.13 रुपये और 108.78 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गये हैं। वहीं, डीजल का भाव उछलकर क्रमश: 105.12 रुपये, 101.25 रुपये और 100.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने के अंदर पेट्रोल 7.10 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है, जबकि डीजल भी 8.40 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 2014 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, कल बुधवार को इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर 84.36 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत भी कम होकर 82.59 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस बीच गोल्डमैन सैक्श की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले वर्ष ब्रेंट क्रूड की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है।

Tags: petrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2021petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

मनुष्य बोलने से पहले इस बात का जरूर रखें ध्यान

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिल किसानों को रौंदा, तीन की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिल किसानों को रौंदा, तीन की मौत

यह भी पढ़ें

Dearness Allowances

केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में की इतनी फीसदी की वृद्धि

30/03/2022
फ्रांस में कोरोना

कोरोना: दिल्ली में 24 घंटे के अन्दर 4,853 नये मामले, जाने अन्य राज्यों की स्थिति

28/10/2020
Ganga Dussehra

गंगा दशहरा पर तरक्की व धन लाभ के लिए करें ये उपाय

11/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version