• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आर्यन ड्रग केस का विवादित गवाह किरण गोसवी गिरफ्तार, पुणे पुलिस ने की पुष्टि

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के विवादित गवाह किरण गोसावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुणे पुलिस ने गोसावी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गोसावी पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और उसी में से एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। पुणे पुलिस के मुताबिक, गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है।

किरण गोसावी के खिलाफ पुणे के फरसखाना थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। ये 2018 का मामला है। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। वो कई दिनों से फरार चल रहा था। गोसावी को पकड़ने के लिए पुणे पुलिस की दो टीम यूपी भी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, 2018 में किरण गोसावी और शेरबानो कुरैशी ने पुणे के चिन्मय देशमुख नाम के युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसी झांसे में लेकर युवक से इन्होंने 3 लाख रुपये ठग लिए थे। इस मामले में पुणे पुलिस ने शेरबानो कुरैशी को मुंबई से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और अब गोसावी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

नेशनल हाईवे पर आपस में टकराए 8-10 वाहन, चार की मौत

किरण गोसावी वही शख्स है जो आर्यन खान के साथ सेल्फी लेकर चर्चा में आया था। गोसावी आर्यन केस में एनसीबी का गवाह भी है।

क्रूज ड्रग्स केस में प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया है कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए गोसावी ने 25 करोड़ रुपये की डील की थी। प्रभाकर गोसावी का बॉडीगार्ड रहा है। अब गोसावी ने एक वीडियो जारी कर प्रभाकर पर आरोप लगाए हैं। ये वीडियो गोसावी ने अपनी गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किया था।

इस वीडियो में गोसावी कह रहा है कि प्रभाकर को पिछले 5 दिन में कितने ऑफर आए हैं, ये उसके मोबाइल रिकॉर्ड से पता चल जाएगा। उसने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि प्रभाकर और उसके दोनों भाई की कॉल डिटेल और मोबाइल चैट निकालें, मेरे भी चैट निकालें और देखें कि मैंने कुछ बात की है क्या? गोसावी ने कहा कि मेरा इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है। गोसावी ने ये वीडियो मराठी में जारी किया है।

Tags: aryan drug casekiran gosviMaharashtra NewsMumbai NewsncbPune police
Previous Post

Winter Care Tips: जानिए, सर्दियों के मौसम में धूप सेंकने से क्या फायदे मिलते है?

Next Post

पाकिस्तान में TLP समर्थकों से झड़प में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 70 घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post

पाकिस्तान में TLP समर्थकों से झड़प में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 70 घायल

यह भी पढ़ें

Copper Mines

HCL खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटने से 15 अधिकारी अंदर फंसे; 8 निकाले गए

15/05/2024
makeup

मेकअप के दौरान आंखों से आता हैं पानी, रखें इन बातों का ध्यान

08/02/2026
Roads

योगी सरकार ने साढ़े छह साल में 5 हजार किमी सड़क का बिछाया जाल

27/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version