• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरे दलों के नेता अयोध्या में आ रहे, पहले नाम भी नहीं लेते थे : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
28/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2014 से पहले कोई राजनीतिक दल का नेता संगम नहीं नहाता था। आज रामलला का मंदिर बन रहा है तो दूसरे दलों के नेता अयोध्या में दर्शन करने आ रहे हैं। इसके पहले अयोध्या का नाम भी नहीं लेते थे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े लोगों को हम सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। 2017 से पहले स्वर्णकार समाज डरा रहता था और भयभीत होता था। आप सभी स्वर्णकार समाज के लोग अपने मेहनत से आगे बढ़े और समाज के लिए भी कार्य करते रहते हैं। दूसरे पार्टियों में तो स्वर्णकार समाज खोजने से भी नहीं मिलता है।

सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चाहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हो, विश्व हिन्दू परिषद संगठन हो, पिछड़ा वर्ग खुलकर कार्य करते है। मैं भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक हूं। नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप स्वर्णकार समाज ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 2017 में प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास को नारा दिया तो स्वर्णकार समाज ने एकजुट होकर 325 विधायकों को देने का कार्य किया। उस समय साइकिल को आपने पंचर कर दिया, हाथी को रोक दिया और हाथ को मरोड़ दिया।

केशव मौर्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तभी बहुत सारे लोगों को यह चिंता हुई कि सपा और बसपा का गठबंधन हुआ है, तो नरेन्द्र मोदी को रोक लिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो देश के सबसे शक्तिशाली नेता है। आप बताये आज सबका साथ दिया जा रहा है कि नहीं, सबका विकास किया जा रहा है कि नहीं। देश के प्रधानमंत्री ने जो योजनाएं बनायी, उसका लाभ भाजपा को वोट देने वालों को भी मिला और जिन्होंने वोट नहीं दिये थे उन्हें भी मिला।

उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के नाम पर जो स्वर्णकार भाई आये है, वो जानते हैं कि हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। वो अपना साथ अपना विकास की बात करते है। आज अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है, ये स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारी एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। 2019 में सबके साथ से कांग्रेस चुनाव लड़ रही थी, लेकिन फिर भी जनसहयोग से भाजपा ने जीत हासिल की थी। उत्तर प्रदेश में जो मतदाता है, उसमें 60 प्रतिशत हमारा, 40 प्रतिशत में बंटवारा हैं। कमल का बटन दबाओ तभी भ्रष्टाचार, अपराध और कम होगा।

Tags: google newsHindi SamacharKeshav mauryaLucknow Newsup government newsup news
Previous Post

मलिक का दावा, बोले- क्रूज शिप रेव पार्टी के आयोजक वानखेड़े के दोस्त

Next Post

T20 WC: वार्नर का अर्धशतक,ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दी शिकस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
Next Post

T20 WC: वार्नर का अर्धशतक,ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दी शिकस्त

यह भी पढ़ें

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, 60 करोड़ के पार कमाई

15/10/2026
Patanjali Gurukul school

पतंजलि गुरुकुल स्कूल में बंधक बनाए गए बच्चे छूटे, CM ने ट्वीट कर दी जानकारी

28/05/2021
Rain

24 घंटे में सक्रिय होगा मानसून, इन जिलों में बारिश की संभावना

06/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version