• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पर्व और त्यौहार उमंग और उत्साह का अवसर हैं : सीएम योगी

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज यहां गोमती तट पर झूलेलाल पार्क में विकास दीपोत्सव-2021 के अवसर पर आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 05 स्ट्रीट वेण्डर्स को प्रतीक स्वरूप शाॅप कार्ट, 03 स्ट्रीट वेण्डर्स को कैनोपी, 03 स्वनिधि मित्रों को ट्रैक सूट, 03 स्वच्छकारों को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत लाभान्वित 03 स्वयं सहायता समूहों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। कार्यक्रम में 50 स्ट्रीट वेण्डर्स को शाॅप कार्ट, 01 हजार स्ट्रीट वेण्डर्स को कैनोपी तथा 57 स्वनिधि मित्रों को ट्रैक सूट प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री  ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषदों, कुल 217 नगर निकायों में विकास दीपोत्सव-2021 का एक साथ शुभारम्भ किया जा रहा है। यह आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा। लखनऊ में आयोजित दीपावली मेले में 1500 दुकानें लगायी गयी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से दीपावली मेले से अधिक से अधिक खरीददारी कर स्ट्रीट वेण्डर्स की दीपावली को भी हर्षोल्लास पूर्ण बनाने की अपील की। उन्होंने स्ट्रीट वेण्डर्स को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्थानीय एवं परम्परागत उत्पादों की अधिक से अधिक बिक्री की कामना की।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  की आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए वोकल फाॅर लोकल की अवधारणा को अपनाया जाना आवश्यक है। विगत डेढ़ वर्षों से पूरी दुनिया सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना से संघर्ष कर रही है। इस समय में जब आम जनता के वन और विका पर संकट आया तो प्रधानमंत्री  ने लोगों का वन और आविका बचाने के मंत्र दिए। उसी मंत्र के अनुरूप विकास दीपोत्सव-2021 पर आयोजित दीपावली मेले में पटरी, रेहड़ी, ठेले, खोमचे वाले दुकानदारों द्वारा दुकानें लगायी गयी हैं। साथ ही, सांस्कृतिक आयोजन भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज आदि गंगा, गोमती की आरती से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला है। भारत नदी संस्कृति का देश है। यहां प्रत्येक नदी को माँ गंगा का दर्जा दिया जाता है। प्रधानमंत्री  ने माँ गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता के लिए ‘नमामि गंगे परियोजना’ लागू की। देश और प्रदेश के सभी नागरिकों को नदियों को स्वच्छ, अविरल व निर्मल बनाने में योगदान देना चाहिए। नदियों एवं जल स्रोतों में न तो गंदगी आदि डालकर स्वयं प्रदूषित करना चाहिए, न किसी अन्य को प्रदूषित करने देना चाहिए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि पर्व और त्यौहार उमंग और उत्साह का अवसर हैं। इन अवसरों से गरीबों को जोड़े जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि आज मंच पर रेहड़ी-पटरी दुकानदारों, स्वच्छकारों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पहली बार स्ट्रीट वेण्डर्स को ध्यान में रखते हुए योजना लागू की। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में प्रदेश में 08 लाख से अधिक स्ट्रीट वेण्डर्स को लाभान्वित किया गया। डिजिटल पेमेण्ट का प्रयोग करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स को अतिरिक्त लाभ प्रदान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश में नगर निकायों का दायरा ते से बढ़ा है। कल बुधवार को नवसृजित 76 नगर पंचायतों के कार्यालय भवनों का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि नगरीकरण विकास का आधार है। इसके लिए बुनियादी सुविधाएं आवश्यक हैं। राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेशवासियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना में 43 लाख आवास गरीब परिवारों को उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन में 2.61 करोड़ शौचालय, सौभाग्य योजना में 1.41 करोड़ बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजना में 1.56 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना में 06 करोड़ लोगों को चिकित्सा बीमा कवर उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रभावी कदम उठाकर बहन-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। विगत साढ़े चार वर्ष में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। नगरीय क्षेत्र में 09 लाख गरीब परिवारों को एक-एक आवास दिया गया है। अयोध्या में आगामी 03 नवम्बर को दीपोत्सव के अवसर पर 09 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत एवं आस्था को सम्मान देने के लिए अयोध्या में दीपोत्सव के अतिरिक्त प्रयागराज में कुम्भ-2019, मथुरा में रंगोत्सव, वाराणसी में देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य आयोजन कराया है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री  धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व की राज्य सरकार गरीब हितैषी कार्य कर रही है। इन सरकारों में गरीबों का महत्व बढ़ा है। उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  ने स्ट्रीट वेण्डर्स के लिए स्वनिधि योजना लागू की। मुख्यमंत्री  ने प्रदेश में योजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए 08 लाख से अधिक स्ट्रीट वेण्डर्स को लाभान्वित कराया।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य, डाॅ0 दिनेश शर्मा तथा नगर विकास मंत्री  आशुतोष टण्डन ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय आवास राज्य मंत्री  कौशल किशोर, प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री  ब्रजेश पाठक, अल्पसंख्यक राज्य मंत्री  मोहसिन रजा, लखनऊ की महापौर मती संयुक्ता भाटिया, सांसद  संजय सेठ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव नगर विकास  रजनीश दुबे एवं शासन-प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogidiwali melaLucknow Newsup government newsup newsYogi News
Previous Post

25 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Next Post

निकाह के बाद डिमांड पूरी न करने पर दुल्हन को विदा कराने से किया इंकार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बेटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहींः मुख्यमंत्री

13/06/2026
उत्तर प्रदेश

कोई भी शोध विकास के लिए किया जाता है, उसके पीछे लोक कल्याण की भावना निहित : योगी आदित्यनाथ

13/06/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
Main Slider

डबल इंजन की सरकार के साथ चलिए आजमगढ़ को हम सुरक्षित और समृद्ध बनायेंगे : मुख्यमंत्री योगी

13/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

घर के भेदी ने किया राम मंदिर के दान में गबन, जांच में हुआ चौंकाने वाला पर्दाफाश

13/06/2026
President Murmu
राजनीति

वीरता और विवेक को जीवन का मार्गदर्शक बनाएं युवा अधिकारीः राष्ट्रपति

13/06/2026
Next Post
nikah

निकाह के बाद डिमांड पूरी न करने पर दुल्हन को विदा कराने से किया इंकार

यह भी पढ़ें

Lalit Jha

संसद में सेंध: ‘साजिशकर्ता’ ललित झा सात दिनों की पुलिस हिरासत में

16/12/2023

योगी 2.0 कैबिनेट में 48 मंत्री लेंगे शपथ, इनको फिर से मिल सकती है ज़िम्मेदारी

21/03/2022
स्कूल बंद

कोरोना लॉकडाउन में अभिभावक कटवा रहे नाम, बच्चों का साल बर्बाद

31/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version