• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी ने किया स्वागत

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने चौधरी चरण सिंह एअरपोर्ट पर पहुंचकर अमित शाह का स्वागत किया।

अमित शाह डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर 17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद वह अवध क्षे़त्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सदस्यों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी करने की तैयारी में है। संख्याबल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी पार्टी ने शुक्रवार को राज्य में 1.5 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी भाजपा के उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 30 लाख कार्यकर्ता हैं। पार्टी सदस्यता अभियान के लिए हर विधानसभा में जगह-जगह विशेष शिविर लगाएगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी क्षेत्रवार बैठकों में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे से इंदिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होंगे। उन्हें विधानसभा चुनाव-2022 में जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में शाह ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

इटली-ब्रिटेन के दौरे पर PM मोदी, G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

इसके बाद उनका पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। वह अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव तथा महामंत्र संगठन सुनील बंसल से विधायकों के प्रदर्शन पर भी चर्चा करेंगे। संगठन ने अपना आंतरिक सर्वे कराया है। करीब सौ सीट पर जनता विधायकों से काफी नाराज है। इसी कारण माना जा रहा है कि इस बार सौ विधायकों का टिकट कट सकता है। शाह का रात्रि प्रवास लखनऊ में ही रहेगा। अगले दिन शनिवार सुबह उनकी दिल्ली रवानगी प्रस्तावित है।

इस मौके पर अमित शाह जी पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को भी हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य पाटी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे।

विधानसभा चुनाव 2022, फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों का दौरा किया तो केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह प्रदेश की जनता की चुनावी नब्ज टटोलने शुक्रवार को लखनऊ में रहेंगे। लखनऊ दौरे पर अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न संगठनात्मक के साथ चुनावी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा करेंगे। अमित शाह के प्रभारी रहते 2014 में भाजपा को सफलता हासिल हुई थी। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था।

यहां से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 1 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होगें। इसके बाद अमित शाह पार्टी के राज्य मुख्यालय आयेगें। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी-सहप्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सहप्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें करेगें।

Tags: amit shahcm yogigoogle newsHindi SamacharLucknow Newsup government news
Previous Post

इटली-ब्रिटेन के दौरे पर PM मोदी, G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Next Post

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मलिन बस्तियों में रहने वालों को देगी पक्का घर

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Next Post

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मलिन बस्तियों में रहने वालों को देगी पक्का घर

यह भी पढ़ें

Dharmendra Pradhan

NEET Paper Leak मामले में धर्मेंद्र प्रधान का यूटर्न, बोले- NTA में सुधार की जरूरत

16/06/2024
Car

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो की मौत

22/01/2023

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ के करीब, 11.12 लाख कालकवलित

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version