Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

यूपी में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, रद्द हुआ अमेठी और मऊ के DM का तबादला

आगामी चुनाव से पहले यूपी सरकार लगातार प्रशासनिक असफरों के तबादलें कर रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर आधी रात को 15 IAS अधिकारियों के तबादलें कर दिए।

इनमें से दो जिलों के जिलाधिकारियों के तबादलें निरस्त कर दिया गया है जबकि प्रतीक्षारत दो को नई तैनाती मिली है।

डीएम अमेठी से डीएम मऊ के पद पर किया गया अरुण कुमार का तबादला रद कर दिया गया है। वह अब डीएम अमेठी बने रहेंगे। विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग से डीएम अमेठी के पद पर भेजे गए शेषमणि पांडेय का तबादला भी निरस्त कर दिया गया है।

वह अब हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग में विशेष सचिव रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी अयोध्या के पद से हटाए जाने के बाद प्रतीक्षारत अनुज कुमार झा को निदेशक पंचायती राज के पद पर तैनाती मिली है। इनके साथ ही लम्बे समय से प्रतीक्षारत देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एपीसी के पद पर तैनात किया गया है।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मलिन बस्तियों में रहने वालों को देगी पक्का घर

डीएम अमेठी अमित कुमार का तबादला निरस्त किया गया है जबकि डीएम मऊ अमित सिंह बंसल भी अपने पद पर बने रहेंगे।

इनके अलावा अनुज झा को निदेशक पंचायती राज, आंद्रा वामसी को एमडी कौशल विकास मिशन, कुणाल सिल्कू को एमडी पीसीबीएफ, वीके सिंह को ग्राम विकास आयुक्त, उज्जवल कुमार को विशेष सचिव आईटी, अरविंद चौरसिया को विशेष सचिव आवास, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को विशेष सचिव एसीपी, शेषमणि पाण्डेय को विशेष सचिव हथकरघा, ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव नगर विकास, प्रशांत कुमार को विशेष सचिव लघु उद्योग विभाग, अभिषेक सिंह को विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा तथा ऋषिरेन्द्र कुमार को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पर तैनाती मिली है।

Related Articles

Back to top button