• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इश्क़ में फांसी के फंदे पर झूल गई प्रेमिका, प्रेमी फरार

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Suicide

Suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नादान इश्क में प्रेमिका की जान चली गई, जबकि उसका कथित प्रेमी फरार हो गया। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जब 18 वर्षीय प्रेम (परिवर्तित नाम) अपने घर में प्रेमी संग बेटी थी। तभी अचानक खेत से काम कर उसके पिता घर आ गए। बेटी को पड़ोसी युवक के साथ देख वह खासे नाराज़ हुए।

उन्होंने गांव के आरोपित युवक के घरवालों को उलाहना देते हुए पुलिस बुला ली। इधर पुलिस मामले में पंचायत कर ही रही थी कि शर्मिंदगी में प्रेमिका ने घर में फ़ासी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। मौत की खबर पता चलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया और प्रेमी युवक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव का राम बचन (परिवर्तित नाम) किसान है। दंपत्ति शुक्रवार की सुबह खा पीकर खेत धान की कटाई करने चले गए। बेटी प्रेमा घर में अकेले थी। राम बचन दोपहर वापस लौटे तो घर का दरवाजा बंद था। तेजी से धक्का देकर अंदर पहुंचे राम बचन ने बेटी को गांव के पड़ोसी युवक के साथ देखा।

युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। गांव में शोर मचा युवक के परिवार वालों से शिकायत की। पीड़ित से मामले की शिकायत पुलिस से की मौके पर पहुंची पुलिस ने अभी मामले पर बीच बचाव कर ही रही थी कि राम बचन की पत्नी खेत से आ गई। घर के अंदर जैसे ही वह दाखिल हुई बेटी को फंदे से लटकता देख उसकी चीख निकल गई।

गांव में विवाद सुलझाने को लगी पंचायत में मौत की खबर मिलते ही प्रेमी युवक मौके से फरार हो गया। गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने पीड़ित पिता से तहरीर लेकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के सम्बन्ध में सीओ चायल ने बताया, पिता कि तहरीर पर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। तहरीर में उल्लेखित युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया जायेगा।

Tags: crime newsHindi SamacharKaushambi Newsup news
Previous Post

शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस

Next Post

बहू की हत्यारोपी सास को आजीवन कारावास, दस हजार का जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post
Life Imprisonment

बहू की हत्यारोपी सास को आजीवन कारावास, दस हजार का जुर्माना

यह भी पढ़ें

dr vedpratap vaidik

विश्व हिंदी या अंग्रेजी की गुलामी?

28/02/2023
KBC 13: Do you know the answer to this eighth question

KBC 13: क्या आप जानते हैं इस आठवें सवाल का जवाब

18/05/2021
रामविलस पासवान का निधन

रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

09/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version