• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं : शाह

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी, विकास नहीं तुष्टिकरण की राजनीति करने की आदत बन गई है। केन्द्र और राज्य की सत्ता में बने रहने के बावजूद कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं किया। इसलिए एक बार फिर देवभूमि और वीरभूमि की जनता भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना आशीर्वाद देकर सत्ता में वापसी कराए।

आज देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना और 670 बहुद्देश्यीय सहकारी समितियों के कंप्यूटराइजेशन का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज किया।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पैक्स सोसाइटी के कंप्यूटरीकृत होने से सोसाइटी के सदस्यों को लाभ होगा और भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। केंद्र सरकार भी अब यह कदम उठा रही है। हो सकता है कि निकट भविष्य में पैक्स सोसाइटी के कंप्यूटरीकृत उत्तराखंड के कार्य को देश के सभी राज्य मॉडल के रूप में अपनाएं। उन्होंने घसियारी कल्याण योजना को लेकर कहा कि पहाड़ में महिलाएं विषम परिस्थितियों में कार्य करती हैं। अब इस योजना से उन्हें लाभ मिलेगा।

दूसरे दलों से कूड़ा भरने की बजाय अखिलेश अपने घर को सहेज लें, तो बेहतर रहेगा : सुरेश खन्ना

उन्होंने देवभूमि की जनता से कहा कि मैं अस्वस्थ होने के बाद भी देवभूमि और वीरभूमि की जनता को नमस्कार करने आया हूं। उन्होंने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड को बनाया है। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देवभूमि को संवारने के लिए काम करे रहे हैं। इसी सोच के साथ नरेन्द्र मोदी पांच नवम्बर को एक बार फिर केदारधाम आ रहे हैं।

उन्होंने हरीश रावत को घेरते हुए डेनिम शराब घोटाला की याद दिलायी। कहा कि कांग्रेस राज में विकास कम भ्रष्टाचार का बोलबाला ज्यादा रहता है। कांग्रेस की पूर्व सरकार की बातें आज भी लोगों के जेहन में भरी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी विलासिता भोगने वाली पार्टी है। वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र से कोई वास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जब मैं उत्तराखंड में आया था, तो कुछ लोगों ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया था कि शुक्रवार को हाईवे ब्लॉक करने और वहां नमाज करने की अनुमति है। कांग्रेस केवल तुष्टिकरण करती है और उत्तराखंड के लिए कोई कल्याणकारी कार्य नहीं कर सकती।

अमित शाह ने मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि राज्य में आई बाढ़ और कोरोना संक्रमण के दौरान कांग्रेस पार्टी नहीं दिखती है। चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस के लोग नए कपड़े सिलवाने के साथ प्रदर्शन करते सड़कों पर दिखने लगते हैं। आपदा अन्य मौके गायब रहते हैं, यह कांग्रेस की खासियत है।

शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय के घोषणा पत्र पर कितना काम किया है, इसे बताने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि साल 2017 के चुनाव के दौरान भाजपा अपने की गईं घोषणाएं में से 85 प्रतिशत वादों को पूरा कर चुकी है और अन्य वादों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने भाजपा से किसी भी चौराहे पर खुली बहस करने की चुनौती दी है।

उन्होंने कहा कि देश के साथ उत्तराखंड का विकास हम साफ नीयत से कर रहे हैं। उत्तराखंड को पांच सालों में हमने 85 हजार करोड़ करोड़ दिए हैं। उन्होंने अनेक योजनाओं का नाम लेते हुए कहा कि इन सभी पर कार्य तेजी से चल रहा है। अगले पांच साल में ये कार्य पूरे हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस केवल प्रदर्शन करती है या फिर दिल्ली में राहुल गांधी की शरण में फोटो शेयर करने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड की जनता कोई गलत फैसला न ले। भाजपा का साथ और प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास कीजिए और पुष्कर सिंह धामी को मौका दीजिए। हम उत्तराखंड को बदल कर रख देंगे।

उन्होंने कहा कि घर में मटका खरीदना होता है तो उस पर टकोरा (मटका कच्चा है या पक्का ये देखने के लिए) लगाते हैं। तो आप भी कौन सी सरकार चुननी है, यह टकोरा लगाकर देखना। वरना कांग्रेस फिर से आरोपों की राजनीति से वातावरण बिगाड़ने का काम करेगी। हाल यह होगा कि काम कुछ नहीं करेंगे और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे।

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की शुरुआत हुई है। बदरी-केदार के गौरव के लिए विश्व में अलग पहचान बनाने के लिए भाजपा सरकार आने वाले दिनों में काम करेगी। जनता से भाजपा को समर्थन की मांग करते हुए उन्होंने में भगवान बदरी-केदारनाथ और भारत माता की जय के नारे भी लगवाए।

Tags: amit shahcm pushkar singh dhamigoogle newsHindi SamacharNational newsUttrakhand News
Previous Post

राखी सांवत ने प्रेम चोपड़ा के हाथ पर किया KISS, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Next Post

नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना के 3 जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post
Explosion

नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना के 3 जवान घायल

यह भी पढ़ें

ये आदतें रिश्ते में लाती हैं खटास, ऐसे करें सुधार

18/12/2025
Rithvik and Asha are good friends even after breakup, told the whole thing

ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त हैं ऋत्विक और आशा, बताई पूरी बात

11/06/2021

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40.23 लाख के पार, 70 हजार से अधिक रोगमुक्त

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version