• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40.23 लाख के पार, 70 हजार से अधिक रोगमुक्त

Desk by Desk
05/09/2020
in Main Slider, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिनों-दिन हो रही वृद्धि के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार संक्रमण के 86 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 70 हजार से अधिक लोगों के स्वस्थ होने के कारण सक्रिय मामले 21.04 प्रतिशत पर आ गये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 86,432 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 40,23,179 हो गया। देश में पिछले तीन दिन से लगातार संक्रमितों की संख्या 83 हजार से ऊपर रही है। बुधवार को संक्रमण के 83,883 और गुरुवार को 83,341 मामले सामने आये।

यूपी के इस जिले में लगे मास्क ATM, हाथों को भी करेगा सेनिटाइज

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान 70,072 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 31,07,223 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 15,271 बढ़कर 8,46,395 हो गये हैं। देश के केवल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई है।इस अवधि में 1,089 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 69,561 हाे गयी। देश में सक्रिय मामले 21.04 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.23 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.73 प्रतिशत है।

कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 5,551 बढ़कर 2,11,325 हो गयी तथा 378 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 25,964 हो गया। इस दौरान 13,289 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,25,773 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 1,454 कम होने से सक्रिय मामले 1,02,067 रह गये। राज्य में अब तक 4,276 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 3,70,163 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 3,003 की वृद्धि हुई है और यहां अब 99,120 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6,170 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,74,196 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 997 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 58,595 हो गये हैं तथा इस महामारी से 3,762 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,90,818 मरीज ठीक हुए हैं।

रिया के भाई शोविक को आज कोर्ट में पेश करेगी NCB, दर्ज़ होगा दीपेश का बयान

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 51,633 हो गयी है तथा 7,687 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 3,92,507 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 32,915 सक्रिय मामले हैं और 877 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि1,04,603 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

ओडिशा में सक्रिय मामले 25,816 हो गये हैं और 531 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 90,331 हो गयी है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 23,654 सक्रिय मामले हैं तथा 3,452 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 1,47,553 लोग स्वस्थ हुए हैं।

निनॉन्ग ईरिंग : चीनी आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश सीमा के 5 लोगों को किया अगवा

केरल में सक्रिय मामले 21,334 हो गये तथा 326 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 60,444 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 1150 बढ़ने से यह संख्या 18,842 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4513 हो गयी है तथा अब तक 1,61,865 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

बिहार में सक्रिय मामले 17,032 हो गये हैं। राज्य में 701 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,26,371 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

गुजरात में सक्रिय मामले 16,184 हैं तथा 3076 लोगों की मौत हुई है और 82,273 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 15,731 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 42,543 हो गयी है जबकि अब तक 1739 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी के इस जिले में लगे मास्क ATM, हाथों को भी करेगा सेनिटाइज

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1513, राजस्थान में 1108, जम्मू-कश्मीर में 755, हरियाणा में 759, झारखंड में 447, असम में 345, छत्तीसगढ़ में 337, उत्तराखंड में 312, पुड्डुचेरी में 280, गोवा में 220, त्रिपुरा में 136, चंडीगढ़ में 68, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 49, हिमाचल प्रदेश में 50, लद्दाख में 35, मणिपुर में 35, मेघालय में 14, नागालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में पांच तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

Tags: 24ghanteonline.comcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus curecoronavirus in indiaCoronavirus live updatescoronavirus newscoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus vaccinecovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस के लक्षणदेश में कोरोनादेश में कोरोना रिकवरी दर बढ़ी
Previous Post

भारत-रूस के बीच चल रहा युद्ध अभ्यास, जाने वजह  

Next Post

‘रसोड़े में कौन था’ पर बनाया अक्षय कुमार ने मीम, सोशल मीडिया पर वायरल

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
Akshay Kumar Rasode main kon tha

'रसोड़े में कौन था' पर बनाया अक्षय कुमार ने मीम, सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें

Patna: Male and female constables shot and killed in BMP camp

पटना में BMP कैंप में पुरुष और महिला कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी

01/09/2020
arrested

साध्वी पर फायर करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

01/03/2022
hair fall

टूटते बालों से मिलेगा छुटकारा, इन उपायों से दूर होगी समस्या

20/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version