• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलायें उनको भूली नहीं है जो कहते थे,लड़को से गलती हो जाती है: स्मृति

Writer D by Writer D
30/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
smriti irani

smriti irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम लिये बगैर केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने शनिवार को कहा कि महिलायें उन दिनो को भूली नहीं है जब उन पर छींटाकशी और यौन उत्पीड़न होने पर कहा जाता था कि लड़के है, उनसे भूल हो जाती है।

श्रीमती इरानी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में 4200 महिला बुनकर-कारीगरों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के मौके पर कहा कि कुछ राजनैतिक दल चुनाव की रणबेला में अपने आप को एक नए स्वरुप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन फर्क यह है कि वो राजनीति के लिए प्रयास कर रहे हैं और हम राष्ट्रनीति से ओत-प्रोत होकर समाज कल्याण में अपने आप को समर्पित कर रहे हैं।

लोग आज चुनाव के समय रणभूमि में उतर कर राजनीति करना चाहते हैं, उनसे कहना चाहती हूं की उत्तर प्रदेश की महिला भूली नहीं वो मंजर, जब उसकी प्रताड़ना होती थी, क्यूंकि एक विशेष राजनीतिज्ञ उत्तर प्रदेश में सरकार चला रहे थे, जिनका दुस्साहस इतना था की वो कहते थे की लड़के हैं लडको से तो गलती हो जाती है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं भूली नहीं हैं जब सूर्यास्त के बाद खुले में शौच करने को मजबूर थी क्यूंकि उसके घर में शौचालय बनाने की किसी ने जहमत नहीं उठाई थी। महिलाएं थाने जाने से भी डरती थी, लेकिन आज भाजपा सरकार में हर एक थाने में महिला हेल्प डेस्क और एंटी रोमिओ स्क्वॉयड की स्थापना कर महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने का काम हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘हेलो कमल शक्ति मोबाइल ऐप’ का भी अनावरण किया। 9534350350 के वाट्सऐप और कॉल के माध्यम से अब महिलाएँ संगठन से सीधे संवाद कर सकेंगी। अपने भाषण के दौरान उन्होंने महिलाओं से आगे आकर सरकार व संगठन में अपने सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से 4200 से अधिक महिला कारीगर व बुनकर ने प्रतिनिधित्व किया। अनुसूचित जनजाति-थारू समाज की 550 महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

Tags: iraniLucknow NewsSmriti
Previous Post

अखिलेश इस भूल में हैं कि वह 2022 का यूपी चुनाव जीत रहे : शिवपाल

Next Post

अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Life Imprisonment

अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

बीजेपी की श्रद्धा बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, पूरी हुई शिवकुमार गुप्ता की हसरत

04/07/2021
Threat Mail

फिर मिली स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर

09/12/2024
corona vaccination

कोविशील्ड की दो डोज के बीच बढ़ाने को मिली मंजूरी, रिकवरी के 6 महीने बाद लगेगी वैक्सीन

13/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version