• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माझा में जहरीली शराब मामला: 7 एक्साइज और 6 पुलिस अफसर सस्पेंड, सभी के खिलाफ होगी जांच

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, क्राइम, पंजाब, राष्ट्रीय
0
कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन अमरिंदर सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। जहरीली शराब के कारण तरनतारन, अमृतसर ग्रामीण और गुरदासपुर में 82 व्यक्तियों की मौत होने के मामले में विभागीय अफसरों पर गाज गिर गई है। इस मामले में आज 7 आबकारी एवं कर अधिकारी और इंस्पेक्टर और पंजाब पुलिस के दो डी.एस.पीज. और चार एस.एच.ओज. को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

आबकारी एवं कर इंस्पेक्टरों जिनको तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, उनमें रवि कुमार (गुरदासपुर), गुरदीप सिंह (अमृतसर) और फतेहबाद से पुखराज और तरनतारन जिले में तरन तारन सीटी से हितेश प्रभाकर शामिल हैं।

TikTok की जल्द हो सकती है भारत में एंट्री, माइक्रोसॉफ्ट से हुआ सौदा

ड्यूटी में कोताही बरतने के दोष में निलंबित किये पुलिस अधिकारियों में डी.एस.पी. जंडियाला (अमृतसर ग्रामीण) और डी.एस.पी. सब-डिवीजन तरन तारन के अलावा थाना तरसिक्का (अमृतसर ग्रामीण), सीटी बटाला (बटाला पुलिस जिला), थाना सदर तरन तारन और थाना सीटी तरन तारन के एस.एच.ओज शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए एक्स-ग्रेशिया मुआवजा देने का ऐलान किया। इनमें बहुत से तरनतारन से सम्बन्धित हैं जहां 63 मौतें हुई हैं जबकि अमृतसर ग्रामीण में 12 और गुरदासपुर (बटाला) में 11 मौतें हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में किसी भी सरकारी कर्मचारी या अन्य की मिलीभगत के सामने आने पर सख्त कार्यवाही की जाऐगी। उन्होंने नकली शराब बनाने और बेचने को रोकने में पुलिस और आबकारी विभाग की नाकामी को शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी को भी हमारे लोगों को जहर पिलाने की हरगिज इजाजत नहीं दी जाएगी। इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का संकल्प करते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि जो भी नकली शराब बेचने के धंधे में शामिल है, वह इसको तुरंत बंद कर दे या फिर गंभीर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहे।

अमर सिंह के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन,ऐसे जताया शोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस को दोषियों की खोज करने और इस केस में शामिल सभी व्यक्तियों पर आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। इस केस में उन्होंने बीते दिन ही डिवीजन कमिश्नर को मैजिस्ट्रियल जांच करने के आदेश दिए हैं जिनको एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसी गैर-कानूनी कार्यवाहियों को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर पंजाबी की जिंदगी बेशकीमती है और कुछ अपराधियों की लालसा की भूख मिटाने के लिए वह लोगों को मौत के मुँह में नहीं जाने देंगे।

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा, ”मेरे लिए हर पंजाबी की जिंदगी महत्वपूर्ण है।ÓÓफेसबुक पर ‘कैप्टन को सवालÓ प्रोग्राम की 13वीं कड़ी के दौरान मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कर अधिकारी (ई.टी.ओज) के निलंबन का ऐलान किया जिनमें गुरदासपुर से लवजिन्दर बराड़, अमृतसर से बी.एस. चाहल और तरनतारन से मधुर भाटिया शामिल हैं।

Tags: 24ghante online.comdeath due to drinking spurious liquor in PunjabMajha killed 82 people due to poisonous liquorPunjab CM Captain Amarinder Singhपंजाब में नकली शराब पीने से मौतपंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंहमाझा जहरीली शराब से 82 लोगों की मौत
Previous Post

TikTok की जल्द हो सकती है भारत में एंट्री, माइक्रोसॉफ्ट से हुआ सौदा

Next Post

जयाप्रदा के गॉडफादर अमर सिंह का इस एक्ट्रेस के साथ हुआ था पंगा, वायरल आडियो ने उड़ा दिए थे सबके होश

Desk

Desk

Related Posts

fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
CM Dhami-PM Modi
Main Slider

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड को 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित, सीएम धामी ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

08/09/2026
Assistant Professor
Main Slider

सहायक आचार्य के 1,936 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, आवेदन शुरू

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में बुधवार को सजेगा पोषण का मंच, सीएम योगी करेंगे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

08/09/2026
Team of film 'Hanuman Ansh' met CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी से मिली ‘हनुमान अंश’ की टीम, गुरु गोरक्षनाथ के प्रसंग पर हुई चर्चा

08/09/2026
Next Post
अमर सिंह

जयाप्रदा के गॉडफादर अमर सिंह का इस एक्ट्रेस के साथ हुआ था पंगा, वायरल आडियो ने उड़ा दिए थे सबके होश

यह भी पढ़ें

Maxwell his half-century

बिखरी पारी को संभाल मैक्सवेल ने जड़ा अपना अर्धशतक

18/04/2021
Share Market

खुलते ही लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट

18/04/2022

दिवाली पर डायनिंग रूम को दे आकर्षक लुक, ऐसे करें सजावट

23/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version