• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम के अस्तित्व को नकारने वाले भी प्रभु से कल्याण की आस लगा रहे : डॉ. शर्मा

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने तथा कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों को जनता भूलने वाली नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) काशी क्षेत्र के जिला प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये डा शर्मा ने रविवार को कहा कि पिछली सरकारों में प्रभु राम का नाम लेना भी अपराध हो गया था। ऐसी तथ्यहीन बाते कही गईं जिनसे दिल को दुख हुआ। विपक्षी दलों ने भगवान राम को काल्पनिक तक बता दिया था। राम सेतु के अस्तित्व को भी नकारा था। इस प्रकार की मानसिकता रखने वाले दलों को जनता चुनाव में जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि अब राम के अस्तित्व को नकारने वाले भी प्रभु राम की शरण में ही कल्याण की आस लगा रहे हैं। भाजपा की सरकार ने काम करके दिखाया है। जनता से जो कहा था उससे कहीं अधिक काम किया है। संकल्प पत्र के एक एक बिन्दु पर काम किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में जब जनता तकलीफ में थी तब विपक्षी दलों के नेता घरों में छिप गए थे। एक भी बडा नेता अपने चुनाव क्षेत्र तक में नहीं दिखाई पडा था। इसके विपरीत भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने संगठन ही सेवा नाम से अभियान चलाकर जनता की तकलीफों को कम करने का काम किया था। उस दौर में भाजपा के कार्यकर्ता सेवा कार्य करते हुए शहीद तक हुए। मुख्यमंत्री खुद कोविड पाजीटिव हो गए थे इसके बावजूद जनता की सेवा में लगे रहे। जनता ने यह सब देखा है और वह इसे भूलने वाली नहीं है।

गौरवशाली रहा भारतीय सेना का इतिहास है : सीएम धामी

डब्लूएचओ ने भी यूपी के कोरोना प्रबंधन की सराहना की है। विपक्ष आज भी बांटो और राज करो के फार्मूले पर काम कर रहा है। वह जनता को धर्म जाति क्षेत्र के आधार पर बांटना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में अब इस प्रकार की राजनीति के दिन चले गए हैं। अब जहां पर जातिवाद सम्प्रदायवाद परिवारवाद आदि नहीं चलने वाला है। यहां पर केवल मोदी योगी का विकासवाद ही चलेगा।

डा शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कार्यकर्ता की दृष्टि से मजबूत प्रदेश है। जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को कार्यकर्ता का ध्यान रखना चाहिए। बेहतर संगठनकर्ता वहीं हो सकता है जो समय रहते कार्यों का विकेन्द्रीकरण करे तथा उनकी मानीटरिंग भी करे। कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी है। वह अपनी मेहनत से दिशा और दशा दोनो को ही बदल देता है।

Tags: Dr. Dinesh Sharmagoogle newsHindi Samacharpolitical newsPrayagraj Newsup government newsup newsUP Politics
Previous Post

हमारे CM लैपटॉप और मोबाइल चलाना नहीं जानते तो युवाओं की बात कैसे समझेंगे : अखिलेश

Next Post

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार कर रही सरकार : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार कर रही सरकार : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

fire brokeout

रिफाइंड तेल गोदाम में लगी भीषण आग, 30 लाख का हुआ नुकसान

28/03/2021
Gorakhpur University

गोरखपुर विवि को मिली नैक की ‘ए डबल प्लस’ रैंक, योगी ने दी बधाई

17/01/2023
Anandiben

विद्यार्थियों की उपाधियां उनके घरों तक पहुंचाएंगें विश्वविद्यालय : आनंदीबेन

03/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version