• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार कर रही सरकार : सीएम धामी

Writer D by Writer D
31/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र पहुंचकर आज करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड़ राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। सरकार नौजवानों, महिलाओं और बुजुर्गों के सपनों, उनकी आशाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है।

चौरास स्थित राइंका किलकिलेश्वर में आयोजित जनसभा में सीएम धामी ने कहा कि उनके चार महीनों के कार्यकाल में 400 से भी अधिक फैसले लिए हैं। उन्हें धरातल पर उतार कर कार्य किया है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हजारों घोषणाएं कीं, जिसमें सैकड़ों घोषणाएं भी धरातल में नहीं उतरीं। सारी हवा हवाई साबित हुईं। उन्होंने बताया कि शासनादेश के बाद से अभी तक 10 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवाओं को भरोसा दिलाते हुए धामी ने कहा कि चार या पांच माह में प्रदेश में रिक्त पड़े पदों पर विज्ञप्तियां जारी की जाएंगी। अब युवाओं को किसी भी प्रतियोगी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने के लिए धन खर्च नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने इसे मुफ्त कर दिया है। आयुष्मान कार्ड भी अब मुफ्त में बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यत्रियों की मांगों को भी दीपावली के बाद पूरा कर दिया जाएगा। कहा कि उन्हें मुख्य सेवक के रूप में जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी सरकार हर वर्ग के लोगों के बारे में सोच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड का मंत्र लेकर आगे बढ़ रही है। इसे और बेहतर बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर ओपन जिम खोले जाएंगे। इन जिमों का उपयोग वे युवा कर पाएंगे जो देश सेवा में जाना चाहते हैं। इस मौके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल आदि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री करेंगे 400 करोड़ की योजानाओं का लोकार्पण और शिलान्यास-

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पांच नवम्बर को देश के प्रधानमंत्री बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी 400 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण होगा।

सीएम ने देवप्रयाग विधानसभा के लिए की ये घोषणाएं-

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि घंटाकर्ण देवता लोस्तु को सातवां धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। चौरास पुल से कीर्तिनगर तक आस्था पथ का निर्माण किए जाने, गढ़वाल विवि से राजकीय महाविद्यालयों में समायोजित 37 अंशकालिक शिक्षकों के विनियमितीकरण मामले में उच्च स्तरीय समिति का गठन किए जाने, किलकिलेश्वर मंदिर व जखलेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने, जीजीआईसी किलकिलेश्वर का जीर्णोद्वार और जीआईसी किलकिलेश्वर के भवनों के मरम्मतीकरण किए जाने, हिंडोलाखाल ब्लॉक भवन का निर्माण किए जाने, देवप्रयाग विधानसभा के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के नाम पर विद्यालय और सड़कों का नाम रखने, नैथाणा-बिंदीगिरी-गुंठाई-नैनीसैंण मोटर मार्ग के निर्माण व जीवीके कंपनी से प्रभावितों की समस्याओं के निस्तारण कराएं जाने आदि की घोषणा की।

चौरास में पहली बार पहुंचे सीएम का हुआ भव्य स्वागत-

मुख्यमंत्री धामी ने विकासखंड़ कीर्तिनगर के अकरी-बारजूला पट्टी के लिए 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान, नगर पंचायत कीर्तिनगर के अंतर्गत वार्ड नम्बर 04 में आधुनिक प्रतिक्षालय के निर्माण कार्य, अलकनंदा नदी से सुपाणा में 130 मीटर स्पैन सेतु का निर्माण कार्य और 37 करोड़ की लागत से बनने वाली चौरास (पुर्न) ग्राम समूह पंपिंग योजना का शिलान्यास और चौरास क्षेत्र में बनाएं गए 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया।

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया : आनंदीबेन पटेल

इस मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने पर सीएम का आभार व्यक्त किया। कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र में पहली बार पहुंचे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी का भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्तिनगर कैलाशी जाखी, ब्लॉक प्रमुख सोबन सिंह पंवार, अब्बल सिहं बिष्ट, सूरज पाठक, आशा पैन्यूली, नरेंद्र कुंवर, नरेंद्र भंडारी, महिपाल बुटोला, केदार बिष्ट, प्रीति लखेड़ा, अनिता देवी, पिंकी आदि मौजूद थे। मंच का संचालन रणजीत सिंह जाखी ने किया।

Tags: cm dhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

राम के अस्तित्व को नकारने वाले भी प्रभु से कल्याण की आस लगा रहे : डॉ. शर्मा

Next Post

हमने राम का नाम गरीबों की सेवा के साथ जोड़ा : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Next Post

हमने राम का नाम गरीबों की सेवा के साथ जोड़ा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट हैक कर बनाए 10 हजार से अधिक फेक वॉटर कार्ड, हैकर गिरफ्तार

14/08/2021
poonam

शादी के मंडप से उठकर लाल जोड़े में सजी दुल्हन पहुँची जीत का प्रमाणपत्र लेने

03/05/2021
cm yogi

साधु संत भी बढ़ायेंगे योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की शोभा

21/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version