• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर बैठे देख सकेंगे पंचम दीपोत्सव के सभी कार्यक्रम : जिलाधिकारी

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ayodhya

Ayodhya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचम दीपोत्सव के कवरेज हेतु उत्तर प्रदेश सरकार सूचना विभाग द्वारा मीडिया एडवाइजरी दिनांक 3 अक्टूबर को ही जारी की गयी है जिसको मीडिया बंधुओं को अवगत कराया गया है। इसके क्रम में अपर सूचना सचिव डा नवनीत सहगल, मण्डलायुक्त  एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक  केपी सिंह, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शैलेश कुमार पांडेय, सूचना निदेशक  शिशिर आदि अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में उपनिदेशक सूचना डा मुरलीधर सिंह ने बताया है कि लगभग 2 के आसपास विभिन्न स्तरों के पास मानक के अनुसार जारी किये जा रहे है, जिसमें रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल प्रमुख है इसमें सूचना निदेशक के एडवाइजरी के अनुसार मान्यता प्राप्त पत्रकार अपने मान्यता के कार्ड के अनुसार कवरेज करेंगे जो भारत सरकार के प्रेस इन्फारमेशन व्यूरो एवं राज्य सरकार के सूचना निदेशालय द्वारा जारी किये गये है तथा इन कार्ड के साथ पत्रकारों को अपने साथ आधार कार्ड या वोटर कार्ड लाना भी अनिवार्य है जिससे कि सुरक्षा अधिकारी मौके पर पूछे तो वे बता सके। इस कार्यक्रम के कवरेज के लिए स्थानीय मीडिया के अलावा लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई आदि क्षेत्रों से भी मीडिया के आने की संभावना है इसलिए उनको निम्न प्रकार से मीडिया एडवाइजरी के क्रम में सुझाव दिये जा रहे है जिससे कि उनको कवरेज करने में कोई दिक्कत न हों।

सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण दिनांक 3 नवम्बर 221 को दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा तथा यह कार्यक्रम समाप्ति तक चलेगा। यह सजीव प्रसारण एएनआई, दूरदर्शन नेशनल, डीडी यूपी, यू-टूब तथा आइडियल कम्नीकेशन के द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का लोग घर बैठे देख सकते है और कवरेज भी कर सकते है। जहां तक आज उच्च स्तर की बैठक में निर्णय लिया गया है कि आज मा मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय के साथ आयुक्त सभागार में बैठक पड़ोसी जनपद के बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, गोरखपुर, बहराइच, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, संतकबीरनगर कुल 1 जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में बैठक हुई है जिसमें स्पष्ट निर्णय लिया गया है कि दिनांक 3 नवम्बर 221 के कार्यक्रम में केवल कार्डधारक और मीडिया प्रेस कार्डधारक ही व्यक्ति को निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति होगी तथा उसमें कोविड-19 प्रोटोकाल का प्रत्येक स्तर पर पालन किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री नंदी ने 339.14 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

उपनिदेशक ने यह भी बताया कि अपर मुख्य सचिव सूचना द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि सक्रिय मीडिया घरानों को विगत वर्ष के मानक को ध्यान में रखते हुये ही सीमित संख्या में पास जारी किया जाय तथा उतना ही पास जारी किया जाय जितना उस स्थल पर बैठने की व्यवस्था हों एवं इलेक्ट्रानिक चैनल सजीव प्रसारण से अपने लिंक या फुटेज ले सकते है अनावश्यक रूप से भीड़ न किया जाय क्योंकि इस कार्यक्रम में लगभग 1 से ज्यादा विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन हो रहा है उसकी परम्परा का ध्यान में रखा जाय तथा साधु संतों का भी कार्यक्रम में एक घंटा पूर्व आमंत्रित कर निर्धारित स्थान पर बैठाया जाय।

सूचना निदेशक ने अपर मुख्य सचिव के हवाले से यह भी बताया कि सूचना विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश दिया जाय कि सरयू आरती स्थल राम की पैड़ी एवं रामकथा पार्क में कार्यक्रम के दो घंटा पूर्व पहुंच जाय तथा वहां पर तैनात प्रभारी अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से समन्वय बना लें कि एक समय सीमित संख्या में ही मीडिया कर्मी रहे तथा बारी-बारी से कवरेज करें। 3 नवम्बर को 1 बजे प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री डा नीलकंठ तिवारी द्वारा 1 बजे साकेत महाविद्यालय में 11 ट्रकों की झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। यह झांकी मुख्य मार्ग से होते हुये 2 बजे तक राम कथा पार्क के दूसरे तरफ समाप्त होगी।

मीडिया की ओबी बैन चैधरी चरण सिंह घाट पर होगी यहां पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट  सुनील कुमार त्रिवेदी मो.796562972 की ड्यूटी रहेगी, जहां पर आमंत्रित व्यक्तियों और मीडिया कर्मियों को निर्धारित स्थान पर भेजने हेतु पुलिस विभाग एवं सूचना विभाग के अधिकारी रहेंगे।  रामकथा पार्क की प्रभारी मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी मती अनिता यादव मो.9454417142 रहेंगी तथा इसमें अन्य वरिष्ठ अधिकारी इनके सहयोग में तैनात किये गये है। रामकथा पार्क हेलीपैड पर उप जिला मजिस्टेªट  सुधीर कुमार मो.6398462663 रहेंगे। वीआईपी पार्किंग स्थल पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट महेन्द्र कुमार मो.7985554867 रहेंगे। शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से अपर जिला मजिस्ट्रेट मो.9454417154 प्रभारी रहेंगे। सरयू घाट आरती स्थल के प्रभारी  महेन्द्र प्रताप सिंह, मो.9454417612 अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त राजस्व अयोध्या प्रभारी रहेंगे। राम पैड़ी कार्यक्रम के प्रभारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन मो.945441611 होंगे।

सरयू आरती स्थल पर मीडिया के नौका टीम समन्वय हेतु  मनोज कुमार पांडेय मो.9454417313 अपर जिला मजिस्ट्रेट होंगे। इन अधिकारियों के साथ अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है साथ ही साथ पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगायी गयी है। सभी जुड़े मीडिया कर्मियों से अनुरोध है कि अपने-अपने निर्धारित स्थल पर सहयोग देते हुये समय से पहुंचे तथा अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुये कार्यक्रम को सफल बनायें। इस कार्यक्रम में समन्वय हेतु सूचना निदेशालय द्वारा अधिकारियों को तैनात किया गया है तथा इन्हें भी निर्देश दिया गया है कि समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जायें। बाहर के मीडिया से अनुरोध है कि सभी मीडिया बंधु साकेत पेट्रोल पम्प के रास्ते से आये तथा साकेत पेट्रोल पम्प के पास  कुनाल उप जिला मजिस्ट्रेट मो.982152978 की डियुटी लगायी गयी है।

कोई समस्या है तो इनको बतायें तथा मीडिया की हल्की माने साकेत पेट्रोल पम्प के रोड साइड में खाली स्थानों पर पार्किंग की जा सकती है तथा जो बाहर के मीडिया आ रहे है वह प्रत्येक दशा में 2 नवम्बर लगभग 1 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा मीडिया सेंटर पर खाली स्थानों पर अपनी हल्के वाहनों को पार्किंग कर सकते है तथा कोई अन्य स्थानीय समस्या है तो अपर जिलाधिकारी नगर  सलिल कुमार पटेल मो.94544161 अपर पुलिस अधीक्षक नगर  विजयपाल सिंह मो.94544148, क्षेत्राधिकारी अयोध्या  राजेश कुमार राय मो.945441394 तथा प्रभारी निरीक्षक अयोध्या  अशोक कुमार सिंह मो.945443296 तथा नगर मजिस्ट्रेट  सत्येन्द्र कुमार सिंह मो.9454416111 तथा रेजीडेंट मजिस्ट्रेट विपिन कुमार सिंह अयोध्या मो.9454416112 एवं उपनिदेशक सूचना डा मुरलीधर सिंह मो.7851637/9453545 एवं अवधेश कुमार जायसवाल प्रभारी अपर सूचना अधिकारी मो.945333825 आदि से सम्पर्क किया जा सकता है साथ ही बाहरी मीडिया बंधु अपने स्थानीय मीडिया के सम्पर्क में रहे और अयोध्या के पंचम दीपोत्सव को दिव्य दीपोत्सव के रूप में सम्पन्न कराने हेतु मदद करें। सभी कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण होगा तथा आज से मीडिया पास वितरण शुरू हो गया है कल प्रातः 9 बजे से रामकथा संग्रहालय में वितरण शुरू किया जायेगा। मीडिया बंधुओं को यह भी अवगत कराना है कि विगत वर्ष के मानको को ध्यान मे ंरखते हुये सीमित मात्रा में ही मीडिया पास जारी हांेगे तथा अपने अपने परिचय पत्र के आधार पर मीडिया सेंटर रामकथा संग्रहालय से या अपने टीवी से कवरेज कर सकते है और प्रत्येक स्तर पर अयोध्या के सुरक्षा मानकों, अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा तथा कार्यक्रम स्थलवार ही पास जारी होंगे और उनके अधिकारी तदानुसार मदद करेंगे। सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद।

Tags: ayodhya newsdeepotsavdeepotsav 2021up news
Previous Post

NEET UG रिजल्ट जारी, मृणाल बने ऑल इंडिया नीट टॉपर

Next Post

कोर्ट में तारीख पर आई विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
twins daughters

कोर्ट में तारीख पर आई विवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए क्लीन स्वीप का संकल्प लेकर मैदान में उतरेंगे सीएम योगी

26/03/2024
Property Seized

गैंगस्टर हरगोविंद की 54 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति होगी कुर्क

09/07/2022
Four arrested in cashier murder case

डेढ़ साल से फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

27/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version