• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गैंगस्टर हरगोविंद की 54 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ति होगी कुर्क

Writer D by Writer D
09/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
Property Seized

Property Seized

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रूखाबाद। जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में कुख्यात बदमाश हरगोविंद सिंह यादव उर्फ पिन्टू व उसकी पत्नी के गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने गैरकानूनी गतिविधियाें से एकत्र की गयी 54 लाख रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति को कुर्क (Property attached) करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक हरगोविंद और उसकी पत्नी की 54 लाख 55 हजार 232 रूपये की चल-अचल सम्पत्ति की कुर्की के लिये फर्रूखाबाद सदर तहसीलदार श्रृद्धा पाण्डेय को प्रशासक नियुक्त किया गया है। जिले में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के परगना खिमसेपुर ग्राम बैरामनगर निवासी गैंग लीडर हरगोविंद सिंह यादव उर्फ पिन्टू पुत्र श्याम सिंह यादव व उनकी पत्नी संगीता देवी के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियिम की धारा 14 (1) के तहत अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित किया गया है।

चल-अचल ज्ञात संपत्ति के जब्तीकरण हेतु थानाध्यक्ष जहांनगंज देवेश पाल द्वारा प्रेषित आख्या के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट फर्रूखाबाद द्वारा हरगोविंद की उक्त सम्पत्ति को कुर्क करने के लिये फर्रूखाबाद की सदर तहसीलदार श्रृद्धा पाण्डेय को प्रशासक नियुक्त किया गया हैं।

पुलिस के अनुसार कुर्क की जाने वाली संपत्ति में 48 लाख 72 हजार 272 रूपये की कीमत की संपत्ति हरगोविंद की है और 05 लाख 82 हजार 960 रूपये की संपत्ति उसकी पत्नी है। अपराधी हरगोविंद सिंह यादव उर्फ पिन्टू के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में जिले के कई थानों में 11 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सदर तहसीलदार श्रृद्धा पाण्डेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्यवाही जल्द होगी।

Tags: crime newsfarrukhabad news
Previous Post

सड़क हादसों में युवक की मौत, पिता पुत्र घायल

Next Post

249 मुकदमों के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
CM Yogi lashed out at the opposition in Shravasti.
उत्तर प्रदेश

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Next Post
Arrested

249 मुकदमों के आरोपी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

राज्यपाल कलराज मिश्रा

राज्यपाल कलराज मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस ‘एट होम’ समारोह को किया रद्द

29/07/2020
cm dhami

उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य राज्य: सीएम धामी

14/03/2023

नशे में सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

17/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version