• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी का देवबंद का दौरा रद्द, आठ नवंबर को कैराना आएंगे

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर के कस्बा देवबंद में सात नवंबर को आने का कार्यक्रम फिलहाल रद्द हो गया है लेकिन वह आठ नवंबर को कैराना पहुंचेंगे।

डीआईजी सहारनपुर रेंज डा. प्रीतिन्द्र सिंह ने बुधवार को बताया कि देवबंद में मुख्यमंत्री को एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करना था। प्रशासन ने उनके दौरे की पूरी तैयारियां कर ली थी लेकिन ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री कार्यालय से सात नवंबर के देवबंद आगमन की रद्द होने की सूचना प्राप्त हुई। डीआईजी डा. प्रीतिन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कैराना में बीएसी बटालियन का शिलान्यास करेंगे। कमिश्नर डा. लोकेश एम और स्वयं उन्होंने कैराना का दौरा कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का अवलोकन किया।

गौरतलब है कि कैराना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का वो कस्बा है जो 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के ठीक पहले बदमाशों के खौफ से हिंदुओं के पलायन के रूप में चर्चा में आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देवबंद और कैराना जैसे अतिसंवेदनशील कस्बों में आने के कार्यक्रम को सियासी हलकों में भाजपा की विधानसभा की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने दी दिवाली की बधाई, कहा- 12 लाख दीयों से जगमगाएगी अयोध्या

शामली की जिलाधिकारी जगजीत कौर ने आज बताया कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर बेहद चैकन्ना और सतर्क है। देवबंद का कार्यक्रम ऐन वक्त पर रद्द हो जाने से क्षेत्रवासियों में मायूसी है। देवबंद की जनता योगी आदित्यनाथ को सुनने को बेहद ही उत्सुक थी। दो दिन पहले जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एटीएस कमांडो प्रशिक्षण सेंटर स्थल का निरीक्षण कर अपनी सहमति जता चुके थे। उस स्थल पर साफ सफाई का अभियान भी शुरू हो गया था। भाजपा उनकी सभा को सफल बनाने में दीपावली के त्यौहार के बावजूद पूरी मुस्तैदी से लगी हुई थी।

Tags: cm yogigoogle newsHindi SamacharLucknow NewsSaharanpur newsup newsYogi News
Previous Post

PM मोदी के केदारनाथ दौरे का विरोध, CM पुष्कर ने पुरोहितों संग की चर्चा

Next Post

अब रामभक्तों पर गोलियां नहीं बल्कि फूल बरसते हैं : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
Next Post

अब रामभक्तों पर गोलियां नहीं बल्कि फूल बरसते हैं : योगी

यह भी पढ़ें

Piyush Goyal

भाजपा की कार्यप्रणाली देख दुनिया है हैरानः पीयूष गोयल

14/12/2025
अमेरिका America

पेंटागन से नहीं मिल रहा सहयोग, बाइडन की टीम नाराज

19/12/2020
Lightning

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किशोरी की मौत

07/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version