Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमललितपुर

युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या

उत्तरप्रदेश में ललितपुर के मड़ावरा थानाक्षेत्र मे एक दो सगे भाइयों ने पुरानी रंजिश के चलते आज बुधवार को एक युवक की लाठी डंडो से पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सुकलगुवां निवासी पवन (24) पुत्र स्वर्गीय परसादी प्रजापति की हत्या कर दी गयी। पवन अपने घर के पास खड़ा था तभी उसी ग्राम के निवासी हल्ला उर्फ हरलाल व कोमल पुत्रगण दुर्जन प्रजापति ने पवन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया व मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक, अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार दल बल सहित मौके पर पहुंचे व एक आरोपी हल्ला उर्फ हरलाल को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी कोमल भागने में सफल हो गया,जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतक के भाई पुष्पेंद्र की शिकायत पर सगे भाई हल्ला व कोमल पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button