• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री की हत्या की कोशिश, विस्फोटक से लदे ड्रोन से हुआ आवास पर हमला

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इराक के प्रधानमंत्री मुस्‍तफा अल कदीमी की हत्या करने की कोशिश की गई है। रविवार की सुबह उनके घर पर हमला किया गया है।

एजेंसी के मुताबिक, इस हमले को ड्रोन में लदे विस्‍फोटक के ज़रिये अंजाम दिया गया। जिस समय यह हमला हुआ उस समय पीएम कदीमी घर पर ही मौजूद थे।

इराकी सेना ने पीएम पर हुए इस हमले को असफल हमला करार दिया है। सेना का कहना है कि पीएम कदीमी को इस हमले से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस हमले को लेकर सभी ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

हमले के कुछ ही देर बाद, पीएम कदीमी ने ट्विटर पर अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा-“विश्वासघात के रॉकेट विश्वास करने वाले लोगों के हौसले नहीं तोड़ सकते। हमारे वीर सुरक्षा बल दृढ़ रहेंगे क्योंकि वे लोगों की सुरक्षा को बनाए रखने, न्याय दिलाने और कानून को लागू करने के लिए काम करते हैं। ” उन्होंने यह भी कहा- “मैं ठीक हूं, ऊपर वाले का शुक्र है, और मैं इराक की खातिर, सभी से शांति और संयम का आह्वान करता हूं। ”

हालांकि, अभी तक किसी ने भी हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, बगदाद के ग्रीन जोन क्षेत्र के बाहर डेरा डाले ईरान समर्थक शिया लड़ाकों के समर्थकों और दंगा विरोधी पुलिस के बीच शुक्रवार को झड़प हुई थी, जो बाद में हिंसक हो गई थी। इसी इलाके में प्रधानमंत्री कदीमी का घर और अमेरिकी दूतावास स्थित हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पिछले महीने के संसदीय चुनावों के परिणामों में मिली हार को खारिज कर दिया। चुनाव में ईरान समर्थक लड़ाकों को सबसे बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा था। इस घटना में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।

Tags: # world newsinternational Newsiraq newsMustafa Al-Kadhimi
Previous Post

ठेकुआ ही नहीं दूध और गुड़ से बना ये प्रसाद भी है खास

Next Post

यूपी में पेट्रोल 95 रुपये प्रति लीटर, जानें किस शहर में क्या है भाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post
petrol-diesel

यूपी में पेट्रोल 95 रुपये प्रति लीटर, जानें किस शहर में क्या है भाव

यह भी पढ़ें

CM Dhami gave the message of cleanliness by sweeping.

स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारे संस्कार और जीवनशैली का हिस्सा है: मुख्यमंत्री

17/09/2025
crook arrested

पुलिस हिरासत से कुख्यात विक्की को फरार कराने वाला गिरफ्तार

17/10/2020

परंपराओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम पुष्कर

10/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version