• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पति ने रचाई दूसरी शादी, न्याय के लिए ससुराल के चौखट पर पर बैठी यासमीन

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
nikah

nikah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ले में शनिवार की रात से न्याय पाने के लिए पत्नी तथा परिजन ससुराल में पति के दरवाजे पर धरने पर बैठे हैं। लोगों के लाख समझाने-बुझाने के बावजूद रात भर पत्नी पति के चौखट पर बैठी रही। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल तथा अन्य मोहल्ले के लोगों ने रविवार को दोपहर पत्नी को लेकर जफराबाद थाने पर तहरीर दी।

कस्बा निवासी जमील अहमद ने अपनी सबसे छोटी पुत्री यासमीन की शादी 4 वर्ष पूर्व कस्बे के ही शेखवाड़ मोहल्ला निवासी यासिर के साथ की थी। शादी के लगभग एक वर्ष बाद पारिवारिक कलह की वजह से यासमीन मायके में रहने लगी। ससुराल में आकर कई बार रहने की कोशिश की लेकिन ससुराल वालों ने ससुराल में नहीं रहने दिया। यासमीन के पिता मोहम्मद जमील ने पुत्री को उसका हक तथा ससुराल में रहने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

शनिवार को जमील अहमद तथा उनकी पुत्री यासमीन को खबर लगी कि यासिर दूसरी शादी करने के लिए बारात लेकर आजमगढ़ गया हुआ है। इतना सुनते ही यासमीन न्याय के लिए जफराबाद थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से गुहार लगाया। शनिवार को देर शाम पति दूसरी शादी कर दुल्हन को घर ले आया। यासमीन न्याय पाने के लिए शनिवार को देर रात ससुराल घर पर पहुंच गई। ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगाने की कोशिश की। घर का दरवाजा बंद कर लिया। यासमीन तथा उसकी मां व पिता ससुराल में घर के बाहर बंद दरवाजे पर धरने पर बैठ गए। रात भर पुलिस परेशान रही।

रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल के समझाने-बुझाने पर यासमीन तथा उसके परिजन तहरीर लेकर जफराबाद थाने पर पहुंचे। मामले में थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित लड़की यासमीन ने बताया कि उसके पति ने चोरी से दूसरी शादी कर ली है जबकि हमारा मुकदमा न्यायालय में चल रहा है । वह दहेज मांग रहे थे। जिसको हम लोग पूरा नहीं कर सकते लेकिन फिर भी हम उन्हीं के साथ रहना चाहते हैं। वह हमें इज्जत से रखें। इसको लेकर पूर्व में भी एक बार पंचायत हो चुकी है। वहीं इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल ने बताया कि मैंने भी बचाव कार्य किया है। यहां झगड़ा हो रहा था। लड़की गरीब है ।इसलिए हमने कहा कि इनके मजहब में दो बीवियां रख सकते हैं। तो इस बीवी को भी रखें लेकिन लड़के की बहन का कहना है कि यह हमारे स्टेटस के बराबर नहीं है। इसलिए हम लोगों को नहीं रखेंगे।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

नतिनी के साथ दुष्कर्म का आरोपित बुजुर्ग गिरफ्तार

Next Post

बहन को छोड़ कर रहा था दूसरी शादी, नाराज साले ने जीजा की करा दी हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/09/2026
Next Post
murder

बहन को छोड़ कर रहा था दूसरी शादी, नाराज साले ने जीजा की करा दी हत्या

यह भी पढ़ें

suv drowned

रेलवे अंडरपास में डूब गई SUV, ड्राइवर ने ऐसे बचाई अपनी जान

25/08/2021
Encounter of Sanjay, a criminal with a reward of Rs 1 lakh

लखनऊ में 1 लाख का इनामी संजय ढेर, बिल्डर मर्डर केस के बाद से था फरार

27/06/2026
मोहर्रम की पहली तारीख

मोहर्रम की पहली तारीख को शुरू हुआ अंगारों पर मातम

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version