• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहन को छोड़ कर रहा था दूसरी शादी, नाराज साले ने जीजा की करा दी हत्या

Writer D by Writer D
08/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास गत 24 अक्टूबर को हुई फर्नीचर व्यवसायी युवक की हत्या का क्राइम ब्रांच टीम एवं जंगीपुर थाना पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने अभियुक्तों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए बताया कि बहन को छोड़ने पर साले ने ही जीजा की हत्या कराई थी।

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि गत 24 अक्तूबर की सुबह जंगीपुर थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास गोली मारकर बाइक सवार फर्नीचर व्यवसायी जितेंद्र यादव की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में सोमवार की रात थानाध्यक्ष जंगीपुर हमराहियों के साथ क्षेत्र के यादव मोड़ पर मौजूद थे। इसी बीच स्वाट टीम प्रभारी मय हमराही वहां पहुंच गए।

इसी दौरान सूचना मिली कि गत दिनों 24 अक्टूबर को यादव मोड़ के पास हुई युवक की हत्या से संबंधित अभियुक्त फोर लेन हाईवे देवकठिया मोड़ के पास एक छप्पर के मकान में बैठकर बातचीत कर रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो युवक भागने लगे।

इस पर पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस तथा दूसरे के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त प्रिंस यादव ने बताया कि हमारे परिचित एवं रिश्तेदार अरविन्द यादव पुत्र संतु यादव निवासी सेमरा चक फैज थाना कोतवाली की बहन की शादी वर्ष 2018 में मृतक जितेंद्र यादव के साथ हुई थी। आपस में अनबन के चलते मृतक ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। कई बार पंचायत होने के बावजूद मृतक अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। इस पर मृतक के साले द्वारा मृतक जितेन्द्र यादव को यह कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी थी कि तुमको दूसरी शादी करने से पहले मरवा दूंगा। मृतक के साले द्वारा उसी समय अभियुक्त प्रिंस यादव को यह कहकर पिस्टल-कारतूस दिया गया था कि जब मृतक दूसरी शादी करने लगे तो उसको जान से मार देना। मृतक के साले को जब पता चला कि मृतक दूसरी शादी कर रहा है तो उसने हम लोगों को फोन कर बताया और कहा कि जान से मार दो।

24 अक्तूबर को मैं अभियुक्त प्रिंस यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम देने के लिए निकल पड़ा। मेरे दो साथियों द्वारा मृतक के घर के पास मोड़ पर खड़े होकर मृतक को घर से निकलने पर सूचना देने के लिए बताया गया तथा मेरे व एक अन्य साथी द्वारा ओवरब्रिज के नीचे यादव मोड़ के पास इंतजार किया जाने लगा। कुछ देर बाद जितेन्द्र यादव के अपने घर से निकलने की सूचना मिली। हम लोग सतर्क हो गये तथा पीछा कर यादव मोड़ के कुछ दूरी पर हम लोगों ने उसे गोली मार दी। एसपी ने बताया कि अभियुक्तों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, दो कारतूस तथा एक खोखा, एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, पांच मोबाइल और दो बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार लोगों में नंदगंज थाना क्षेत्र के मुड़वल निवासी प्रेम यादव उर्फ प्रिंस और बीकापुर निवासी राहुल यादव, सोनू यादव और संदीप यादव शामिल हैं।

Tags: crime newsGhazipur newsup news
Previous Post

पति ने रचाई दूसरी शादी, न्याय के लिए ससुराल के चौखट पर पर बैठी यासमीन

Next Post

चोरों का आतंक, आठ घरों में किया हाथ साफ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट फैसले: औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्थित नौसेना शौर्य संग्रहालय का होगा विस्तार, 6.8 एकड़ में होगा वाटर बॉडी का विकास

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का फैसला: 18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

09/10/2026
Next Post
steal

चोरों का आतंक, आठ घरों में किया हाथ साफ

यह भी पढ़ें

Dead Body

स्विमिंग पूल से मिला 13 वर्षीय किशोरी का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

24/04/2022
ramayan university

योगी सरकार 2.0 में रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना

05/05/2022
डीडीसी चुनाव ddc election

जम्मू-कश्मीर: डीडीसी चुनाव में 43 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 23.67 फीसदी मतदान

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version