• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर एवं राष्ट्र मंदिर एक दूसरे के पूरक : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
09/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्री कटरा रामलीला कमेटी प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह व स्मारिका के विमोचन कार्यक्रम में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि शीघ्र ही लोग त्रिवेणी संगम से जल मार्ग से श्रृंगवेरपुर  तक पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। आज ही के दिन नौ नवंबर 1989 को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर विशाल आंदोलन व शिला पूजन हुआ था और आज वहां भव्य प्रभु श्री रामलला का मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है।

कहा कि प्रभु श्रीराम राष्ट्रीयता के प्रतीक हैं और राम मंदिर एवं राष्ट्र मंदिर एक दूसरे के पूरक हैं। बिना राम के राष्ट्र की कल्पना हो ही नहीं सकती। राम मंदिर के निर्माण को लेकर कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर त्रेता के जैसे होगा और हमारी सरकार प्रभु श्री राम जी से जुड़े हर पर्यटन स्थल को विकसित करने का कार्य तीव्रता से कर रही है।

पूर्वांचल छठ पूजा समिति द्वारा संगम नोज पर मंगलवार को आयोजित अखंड रामायण का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। इस अवसर पर उन्होंने “छठ पूजा” कार्यक्रम में सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना एवं संगम किनारे माता गंगा-यमुना और सरस्वती का पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

डिप्टी सीएम ने कहा कि छठ के महान पर्व पर हमारी माताएं और बहनें अपने परिजनों के साथ  भारत और भारत की संस्कृति की समृद्धि के लिए भगवान सूर्य से प्रार्थना करती हैं। यह पर्व सुख समृद्धि शांति की कामना का पर्व है। मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार भारत की प्राचीन सांस्कृतिक सभ्यता को गौरवान्वित करने वाले सभी पर्यटन स्थलों की विकास तीव्र गति से कर रही है। प्रयागराज भी इससे अछूता नहीं रह गया है। प्रयागराज के दिव्य और भव्य कुंभ पूरी दुनिया में विश्व विख्यात हुआ और प्रयागराज का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा।

बसपा गठबंधन नहीं करेगी, अपने दम पर यूपी में चुनाव लड़ेंगी : मायावती

कहा कि आज प्रयागराज का प्राचीन गौरव सवंर रहा है और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है और इस अवसर पर उन्होंने समिति को हर संभव सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। कहा कि हो सकता है कि आने वाले दिनों में छठ पर्व पर अवकाश भी घोषित हो जाए। इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, संरक्षक शेषनाथ सिंह, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, सुदामा सिंह, अतुल राय, अमन सिंह, राजेश पाठक, ओपी सिंह. हिमालय सोनकर आदि मौजूद रहे।

Tags: ayodhya newsKeshav mauryaup news
Previous Post

बसपा गठबंधन नहीं करेगी, अपने दम पर यूपी में चुनाव लड़ेंगी : मायावती

Next Post

विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू अकादमी ने सजाई शायरों की महफ़िल

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

08/08/2026
Skin Tanning
Main Slider

सनटैन की समस्या से मिलेगा छुटकारा, बस कर लें ये उपाय

08/08/2026
Jamun Seeds for Grey Hair
Main Slider

सफेद बालों पर इस्तेमाल करें इन बीजों का, मिलेगा कालापन

08/08/2026
Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

08/08/2026
Main Slider

क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो, गुणवत्ता से समझौता नहीं : CM धामी

07/08/2026
Next Post
World Urdu Day

विश्व उर्दू दिवस पर उर्दू अकादमी ने सजाई शायरों की महफ़िल

यह भी पढ़ें

fake ips officer

STF के हत्थे चढ़ा जालसाज, फर्जी IPS बनकर की थी करोड़ो की ठगी

04/09/2021
Sankashti Chaturthi

संकष्टी चुतुर्थी आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण नियम तक सब कुछ

17/03/2025
MLA will buy Apple iPad

विधायक खरीदेंगे 50 हजार का एप्पल आईपैड, योगी सरकार करेगी भुगतान

05/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version