• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर धीमा कर देते थे बिजली मीटर, एसटीएफ़ के हत्थे चढ़ा गैंग

Writer D by Writer D
11/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
STF

STF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF)  ने एक ऐसे गैंग को पकड़ा है, जो इलेक्ट्रॉनिक चिप और डिवाइस लगाकर बिजली मीटर की रीडिंग कम कर देता था। STF ने लखनऊ के आशियाना से गैंग सरगना समेत 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है गैंग के सदस्य लखनऊ व आसपास के जिलों में बिजली मीटर में चिप व अन्य डिवाइस लगाकर रीडिंग को धीमा कर देते थे। इसके एवज में गैंग मोटी रकम लेता था।

STF ने गैंग के पास से विभिन्न कंपनियों के 578 इलेक्ट्रिसिटी मीटर के साथ ही 556 सिरिंज बरामद की हैं। गैंग के लोग इन सिरिंज की मदद से मीटर में छेड़छाड़ करते थे। इसके अलावा 65 रिमोट और 539 चिप बरामद की गई हैं। वहीं मीटर की डिस्प्ले को खराब करने के लिए तीन इलेक्ट्रिक मशीन मैग्नेट्रॉन भी मिली हैं।

UP STF ने लखनऊ के आलमनगर के रहने वाले सतीश शर्मा, मड़ियाव के अली उमर, अर्जुन प्रसाद, आशियाना के सोनू पाल उर्फ समीर और सीतापुर के रहने वाले रमन गौतम को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुका है मीटर को धीमा करने का मामला

बता दें कि इससे पहले लखनऊ में बिजली के मीटर में खेल करके बिल कम करने का मामला सामने आ चुका है। बिजली के विभाग के ही अधिकारी को एक शख्स ने 5 हजार रुपए में बिजली बिल कम करने का ऑफर दे दिया था। आरोपी इससे अंजान था कि जिसे वह बिजली बिल कम करने का ऑफर दे रहा है, वह बिजली विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (Executive Engineer of Electricity Department) हैं।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अरविंद ओझा के मोबाइल पर प्रशांत गुप्ता नाम के व्यक्ति ने कॉल किया था। प्रशांत ने कहा था कि वह 5 हजार में घर में लगे मीटर को धीमा कर देता है, जिससे बिजली का बिल बेहद कम आएगा। उसने कहा था कि वह यही काम करता है।

इसके बाद अरविंद ओझा ने प्रशांत को इंदिरा नगर में स्थित अपने घर बुलाया। प्रशांत जैसे ही साथी के साथ पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल, प्रशांत को पकड़ने के लिए बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। प्रशांत और दीपक को पकड़कर बिजली कर्मचारियों ने पुलिस के हवाले कर दिया था।

Tags: crime newsLucknow Newsup stf
Previous Post

शाहरुख खान का ‘पठान’ लुक देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- ‘बॉलीवुड का बाप आया’

Next Post

वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष, 12 साल बाद पार्टी में हुई पंजाबी चेहरे की एंट्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
Virendra Sachdeva

वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष, 12 साल बाद पार्टी में हुई पंजाबी चेहरे की एंट्री

यह भी पढ़ें

कोर्ट को गुमराह कर कराया गया फर्जी मुकदमा : उषा मौर्या

04/02/2022
22 killed in storm and rain in UP

यूपी में आंधी और बारिश का कहर! सपा कार्यकर्ता समेत 22 की मौत

22/05/2025
COVID-19

सिप्ला ने प्रीमियर मेडिकल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर की साझेदारी

16/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version