• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 नवंबर राशिफल: जानिए आज क्या कहते है आपके सितारें

Writer D by Writer D
10/11/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
3 planets will transit

3 planets will transit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

10 नवंबर राशिफल (Horoscope)

मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अचानक लाभ के योग बनेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी से लाभ होगा। नई योजनाएं लाभ देंगी। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान दें। सोच-समझकर काम करें, अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। दिया धन वापस मिल सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा। परिश्रम से किये गए कार्य सफल होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत थोड़ी नासाज हो सकती है। बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। जोखिम लेने से बचें।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। व्यवसाय में सोच-समझकर लिये गये निर्णय लाभदायक रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कारोबार या दफ्तर से जुड़े काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अधिक परिश्रम से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। इसका असर रिश्तों पर पड़ सकता है। दोस्तों की अनदेखी न करें।

कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें, परेशानी में पड़ सकते हैं। दौड़-धूप करने से थकान महसूस होगी। परिवार में कलह भी हो सकती है।

सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। जैसा कर्म करेंगे, वैसा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। कुछ मामलों को लेकर मन में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। छोटी परेशानियों से मुकाबला करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्याथियों के समय अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।

कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। काम में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। नये काम के अवसर मिलेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय मंदा चलेगा और व्यय बढ़ेगा। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। क्रोध की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत में मामूली उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

तुला राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कारोबार में बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा। काम के नये अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा का योग भी बन सकता है। नई योजनाएं लाभ देंगी। जल्दबाजी में लिये गए निर्णय नुकसान करा सकते हैं। परिवार में विवाद होने की संभावना है। परिजनों से बहस भी हो सकती है। स्टूडेंट्स को मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रापर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। हल्के विषयों की पढ़ाई में मन लगेगा। छात्रों को अच्छी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।

धनु राशि :- आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। व्यवसाय में दूसरों पर निर्भरता नुकसान पहुंचा सकती है। इसीलिए कठिन परिश्रम से स्वयं अपने कार्यों को निपटाएं। सहयोगियों से मदद ले सकते हैं। निवेश का कारोबार लाभदायक रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार का माहौल भी सुखमय रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। शेयर बाजार से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा।

कुम्भ राशि :- व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। कारोबार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। निवेश से बचें। स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद कम परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी काम पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी महसूस करेंगे।

मीन राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। रुका हुआ धन वापस आएगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी काबलियत से कठिनाइयों से बाहर निकल सकेंगे। कार्यशैली में सुधार होगा। व्यापार में पुराने निवेशों से लाभ प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बेवजह किसी से तर्क-वितर्क न करें, अन्यथा विवादों में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्रसन्नता देगा। मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily's horoscopeHoroscopetoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफल
Previous Post

लोडर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार होमगार्ड की मौत

Next Post

गुरुवार को करें ये उपाय, दूर हो जाएंगी धन की परेशानी

Writer D

Writer D

Related Posts

Valentine's Day
फैशन/शैली

खूबसूरती को घटाती हैं डेड स्किन, ऐसे पाएं छुटकारा

30/06/2026
De-Tan
Main Slider

लंबे समय तक रहेगा फेशियल का असर, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

30/06/2026
CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Next Post
Lord Vishnu

गुरुवार को करें ये उपाय, दूर हो जाएंगी धन की परेशानी

यह भी पढ़ें

मोरक्को में कोरोना

मोरक्को में कोरोना के 1423 नए मामले, 1.13 लाख रोगमुक्त

06/10/2020

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बढ़ी मुश्किलें, SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

15/02/2021
प्रभारी डॉ. राजीव रंजन की कोरोना से मौत

कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजीव रंजन की कोरोना से मौत, बीआरडी में चल रहा था इलाज

31/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version