• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छठ पूजा के लिए पत्नी ने मांगी साड़ी, पति ने दे दी मौत

Writer D by Writer D
10/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, देवरिया
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया में छठ पूजा के लिए नयी साड़ी खरीदने की बात एक व्यक्ति को इतनी नागवार लगी कि उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली। वारदात की सूचना पर थानाध्यक्ष और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए बंदूक को जब्त कर लिया है।

बरहज थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि पैना गांव के पूरब पट्टी के रहने वाले नरेंद्र तिवारी की शादी अनुराधा से चार वर्ष पूर्व हुई थी, उनकी एक वर्ष की बेटी है जो दिव्यांग है। वे स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। कल देर शाम पत्नी ने छठ के लिए साड़ी खरीदने के लिए कहा, जिस पर विवाद होने लगा।

पुलिस के मुताबिक, अनुराधा का विवाद पति से कुछ दिन से चल रहा था, क्योंकि वह अपने भाई के 19 नवम्बर को होने वाले तिलकोत्सव के लिए भी खरीदारी के लिए बार-बार कह रही थी, लेकिन नरेंद्र अनसुना कर रहा था, कल जब नरेंद्र ने अपने लिए कपड़े खरीदे और अनुराधा के लिए नहीं तो अनुराधा का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

ट्रक में घुसी भरी प्राइवेट बस, 40 यात्री घायल

पुलिस के मुताबिक, वह पति से झगड़ने लगी, उसने अपने मायके बात करने के लिए पति का मोबाइल मांगा तो पति ने नहीं दिया और मोबाइल छिपा दिया, जिसपर दोनों में झगड़ा इस कदर हुआ कि तैश में आये नरेंद्र ने पिता की लाइसेंसी एकनली बन्दूक निकाली और गोली मार दी, अनुराधा ने तड़पते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिसमें मौत हो गयी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बन्दूक को जब्त कर लिया है।

Tags: crime newslatest deoria newsmurderMurder in UPMurder Newsup news
Previous Post

ट्रक में घुसी भरी प्राइवेट बस, 40 यात्री घायल

Next Post

बॉलीवुड के लवबर्ड्स बंधने वाले है शादी के बंधन में, जानिए कहां लेंगे सात फेरे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post

बॉलीवुड के लवबर्ड्स बंधने वाले है शादी के बंधन में, जानिए कहां लेंगे सात फेरे

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

आज तीन दिन के लिये लखनऊ आयेंगे राजनाथ

12/11/2021
Shot

प्रॉपटी के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

04/12/2022
RRB NTPC

रेलवे बोर्ड ने रद्द की NTPC और Group D की परीक्षाएं, जानें वजह

26/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version