• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’  का शाह ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देते हुये पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से जोड़ने के लिये ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’ का मंत्र दिया।

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे शाह ने राज्य की सभी 403 विघानसभा सीटों के भाजपा प्रभारियों और अन्य पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि पिछले चुनाव का परिणाम दोहराने के लिये बूथ लेवल तक जाना होगा। शाह की अध्यक्षता में देर शाम तक चली चुनावी मंथन बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में सदस्यता अभियान और लोक संपर्क सहित कुछ प्रमुख प्रस्ताव पारित किये गये।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा के अलावा पार्टी के चुनाव प्रभारी धर्मेंन्द्र प्रधान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह तथा केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सिंह ने बताया कि शाह ने पार्टी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों को पहुंचाने का संदेश दिया। साथ ही सदस्यता अभियान के जरिये पार्टी कार्यकर्ताओं का नेटवर्क व्यापक करने की जरूरत पर भी शाह ने जोर देते हुये लोक संपर्क को प्रमुख हथियार बनाने की बात कही।

पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  : योगी

उन्होंने बताया कि अभी चुनावी मंथन जारी रहेगा। इसके तहत शाह शनिवार को भी वाराणसी में विभिन्न बैठकों में शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाह, भाजपा की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिये वाराणसी और आजमगढ़ में पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

शाह आज शाम यहां स्थित बाबतपुर हवाईअड्डे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हवाईअड1डे पर शाह का स्वागत किया। हवाईअड्डे से वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के लिये रवाना हुये।

इस दौरान शाह ने महामना मदनमोहन मालवीय की पुण्यतिथि के मौके पर विश्वविद्यालय परिसर के पास स्थित महामना की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Tags: amit shahpolitical newsUP Assembly Election 2022UP Politics
Previous Post

थमे इंजन, हांफती बोगियां, सुपर फास्ट ट्रेन की सवारी  की जुगाड़ में शैतान मुसाफिर!

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने घण्डियाल देवता के दर्शन कर की पूजा अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने घण्डियाल देवता के दर्शन कर की पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें

Aseem Arun

लोगों की दीर्घकालिक मदद करता है समाज कल्याण विभाग : असीम अरुण

22/08/2022
Sushant neck scar

सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में नहीं मिला कोई जहर

27/07/2020
Hangover Kaise Utare

हैंगओवर से राहत पाने के लिए बस करना होगा ये छोटा सा काम

05/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version