• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

13 नवंबर राशिफल: इन जातकों पर शनि देव की रहेगी विशेष कृपा

Writer D by Writer D
13/11/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली, राशिफल
0
Horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943

सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 05.26, ऋतु – शीत

कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं।

सिंह राशि :- आज के दिन काफी अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक रूप से खुशी की अनुभूति होगी। नई जगहों पर भ्रमण पर जाएंगे। मित्रों का साथ उत्साहित रखेगा। प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। आपके विचारों में काल्पनिकता का समावेश हो सकता है, बेहतर होगा इसका इस्तेमाल आप रचनात्मक कार्यों में करें। किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।

तुला राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।

कुम्भ राशि :- आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेगी।

मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

Tags: 24ghante online.comAstrologydaily's horoscopeHoroscopetoday's Horoscopeआज का राशिफलदैनिक राशिफलराशिफल
Previous Post

यदि आप में भी हैं ये आदतें तो रह जाएंगे हमेशा के लिए सिंगल

Next Post

हाथ जोड़कर नमस्कार करने से होते हैं ये बड़े फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Jade Plant
धर्म

घर में लगा ले ये जादुई पौधा, नहीं होगी धन की कमी

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Next Post
namaskar

हाथ जोड़कर नमस्कार करने से होते हैं ये बड़े फायदे, जानकर रह जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें

drowning

तालाब मे डूबने से किशोरी की मौत

05/03/2023
Lumpy Virus

प्रदेश में लंपी वायरस ने तोड़ा दम, अब तक लगे 1 करोड़ 25 लाख टीके

17/10/2022

कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया यह बड़ा ऐलान

27/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version